फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Rising Lion PM Benjamin Netanyahu Israel close to achieving goals in Iran

Operation Rising Lion: 'हम ईरान में अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब', इस्राइली सेना की कार्रवाई पर PM नेतन्याहू

Mon, 23 Jun 2025 02:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 02:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को ऑपरेशन राइजिंग लाइन को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल ईरान में बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु कार्यक्रम के खतरों को दूर करने के अपने लक्ष्यों के बहुत करीब है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान हमें मिटाना चाहता है। इसलिए हमने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लाइन शुरू किया है। 

विज्ञापन
Operation Rising Lion PM Benjamin Netanyahu Israel close to achieving goals in Iran
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स@netanyahu

विस्तार

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इस्राइली सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन राइजिंग लायन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल ईरान में बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु कार्यक्रम के खतरों को दूर करने के अपने लक्ष्यों के बहुत करीब है। 

विज्ञापन


नेतन्याहू ने रविवार को तेल अवीव में इस्राइली पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जरूरी कामों को करते रहेंगे, लेकिन जल्बाजी में कुछ खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारे मकसद पूरे हो जाएंगे, तब ऑपरेशन राइजिंग लायन बंद कर दिया जाएगा और लड़ाई भी खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


हमें मिटाना चाहता है ईरान
नेतन्याहू ने आगे कहा कि मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि ईरान की सरकार हमें मिटा देना चाहती है। इसलिए हमने अपने अस्तित्व के लिए दो ठोस खतरों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन की शुरुआत की, इन खतरों में परमाणु खतरा और बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे इन खतरों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम उन्हें पूरा करने के बहुत करीब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर खाड़ी देश; सऊदी-UAE, कतर और कुवैत ने शुरू की तैयारी

अमेरिका ने चीन से ईरान को समझाने की अपील की
इस बीच, अमेरिका ने चीन से अपील की है कि वह ईरान को समझाए कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद न करे। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को बयान देते हुए कहा कि अगर ईरान यह जलमार्ग बंद करता है, तो इससे पूरी दुनिया की तेल आपूर्ति और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। मार्को रुबियो ने कहा कि, 'चीन की ईरान के साथ करीबी बातचीत है, और हम उम्मीद करते हैं कि वह इस स्थिति को शांत करने में मदद करेगा।' अमेरिका की यह अपील ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में टकराव का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


क्या है होर्मुज जलडमरूमध्य?
यह जलमार्ग फारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच मौजूद है। दुनिया का लगभग 30% तेल यहीं से होकर गुजरता है। अगर यह बंद होता है, तो वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं इस्राइल से तनाव और अमेरिकी हमले के बीच ईरान की तरफ से लगातार इसे बंद करने की धमकी से वैश्विक ऊर्जा संकट का खतरा गहराया है।

ये भी पढ़ें: UNSC: यूएन पहुंचा ईरान-इस्राइल संघर्ष; रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का रखा प्रस्ताव

रूस ने अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की
रूस ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की तरफ से किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। रूसी विदेश मंत्रालय ने आगे बयान में कहा कि किसी भी तर्क के आधार पर एक संप्रभु देश की जमीन पर मिसाइल और बमबारी करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। खासकर तब, जब ये हमला उस देश ने किया हो जो खुद यूएन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed