Operation Epic Fury: ईरान पर हमले के दौरान वॉररूम में मौजूद थे ट्रंप; वीडियो में देखें अमेरिकी सैन्य कार्रवाई
Operation Epic Fury: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के दौरान वॉररुम में मौजूद में रहकर पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी। वहीं अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम की सेनाएं ईरान से जुड़े ठिकानों और खतरों पर 'जबरदस्त और लगातार' हमला कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
President Donald J. Trump Monitors U.S. Military Operations in Iran: Operation Epic Fury, February 28, 2026 pic.twitter.com/OfnMkmBZ8G
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026विज्ञापन
व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कैबिनेट के वरिष्ठ अधिकारी 28 फरवरी को सिचुएशन रूम में मौजूद रहे और पूरे हालात पर नजर रखी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम पूरे दिन हालात पर करीबी नजर बनाए रखेंगे।
Vice President JD Vance and Cabinet Secretaries in the Situation Room, February 28, 2026 pic.twitter.com/x3AFYv3fyH
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से की बात- व्हाइट हाउस
प्रेस सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रातभर फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो से अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ स्थिति की निगरानी की। इस दौरान राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से फोन पर बात भी की। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय हालात को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
President Trump monitored the situation overnight at Mar a Lago alongside members of his national security team. The President spoke with Prime Minister Netanyahu by phone.
— Karoline Leavitt (@PressSec) February 28, 2026
Prior to the attacks, Secretary Rubio called all members of the gang of eight to provide congressional…
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ईरान में 'जबरदस्त और लगातार' सैन्य कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसे प्रशासन ने निर्णायक और साहसिक कदम बताया है। यह कमांड मध्य पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है।
As the President stated, our objective is to defend the American people by eliminating imminent threats from the Iranian regime.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) February 28, 2026
The President ordered bold action. CENTCOM forces are delivering an overwhelming and unrelenting blow. pic.twitter.com/B0k5gV4YnU
अधिकारियों के मुताबिक, सेंटकॉम की सेनाएं ईरान से जुड़े ठिकानों और खतरों पर 'जबरदस्त और लगातार' हमला कर रही हैं। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कदम आत्मरक्षा के तहत उठाया गया है और इसका मकसद केवल अमेरिकी नागरिकों और हितों की रक्षा करना है।
अन्य वीडियो