फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One year after first known US coronavirus death now over 4.5 lakhs families will never see a loved one again

अमेरिका: कोरोना से पहली मौत का एक साल, अब तक 4.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया

Sun, 07 Feb 2021 06:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Feb 2021 06:26 AM IST
विज्ञापन
One year after first known US coronavirus death now over 4.5 lakhs families will never see a loved one again
कोरोना वायरस से प्रभावित लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

दुनियाभर में कोरोना से 10.63 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 23.18 लाख से ज्यादा (आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 7 फरवरी सुबह 6 बजे तक) लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में रविवार (7 फरवरी) सुबह छह बजे तक 2,75,16,771 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,73,483 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस बीच अमेरिका में कोरोना से पहली मौत हुए एक साल बीच चुके हैं और इस एक साल के दौरान 4.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने प्रियजनों को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत छह फरवरी को हुई थी। जब उत्तरी कैलिफोर्निया की 57 वर्षीय पेट्रीसिया डॉवड को कोरोना ने अपना पहला शिकार बनाया था। कहा जाता है कि 6 फरवरी को पेट्रीसिया के हृदय में बलास्ट हुआ था और अचानक उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, तब यह नहीं सोचा गया था कि यह कोविड-19 से हुई मौत है। महीनों बाद, ऊतक (टिश्यू) के नमूने और परीक्षण ने उनकी मृत्यु की पुष्टि करने में मदद की, जिससे पता चला कि कोविड-19 के कारण मौत हुई थी। यह अमेरिका में पहली ज्ञात कोविड-19 की मृत्यु को चिह्नित करता है। 
विज्ञापन



                                                                                                पेट्रीसिया डॉवड

अगर यह बात पहले पता चलती तो शायद अमेरिका कोरोना से लड़ने के लिए और बेहतर तैयारी करता जहां अब तक 4.5 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। एक वर्ष और 4.5 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु के बाद, संयुक्त राज्य में लगभग 13 लाख लोग हर दिन एक वैक्सीन की खुराक प्राप्त कर रहे हैं और वायरस का प्रसार आखिरकार धीमा हो रहा है, लेकिन अधिक संक्रामक वेरिएंट का खतरा अब भी मंडरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed