{"_id":"606f94b18ebc3e8c911c89aa","slug":"one-person-was-killed-and-four-others-injured-in-a-shooting-at-an-industrial-park-texas-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : टेक्सास में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : टेक्सास में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत चार घायल
Fri, 09 Apr 2021 05:33 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:33 AM IST
सार
- चश्मदीदों की मुताबिक हमलावर कैंट मूर कैबिनेट्स का कर्मचारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास का ब्रायन शहर ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा। इस दौरान औद्योगिक पार्क में चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है साथ ही अधिकारियों ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय समय के अनुसार यह घटना लगभग ढ़ाई बजे हुई। वहीं चश्मदीदों की मुताबिक हमलावर कैंट मूर कैबिनेट्स का कर्मचारी माना जा रहा है।#UPDATE | One person was killed & at least 4 others were wounded in a shooting at an industrial park in Bryan, Texas, said police: CNN https://t.co/xlmwg1zmz3
— ANI (@ANI) April 8, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही के दिनों में अमेरिका में हुई ऐसी वारदातों ने हिला के रखा दिया है। वहीं अमेरिका में आए गोलीबारी की खबरों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने गुरुवार को हिंसाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि इस देश में बंदूक से की गई हिंसा एक महामारी है और यह एक अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी है।
जानिए हाल ही में और कब हुई अमेरिका में गोलीबारी
दक्षिणी लॉस एंजिल्स में चली गोलियां, एक बच्चा समेत चार की मौतअमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स के ऑरेंज में एक इमारत में गोलीबारी हुई। इसमें एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस की गोली लगने से हमलावर जख्मी हो गया था। ।
अमेरिका के कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी समेत 10 की मौत
अमेरिका के कोलोराडो राज्य में पिछले महीने एक बंदूकधारी ने सुपर मार्केट में गोलियां चलाकर कर 10 लोगों को हत्या कर दी थी। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल था। हत्यारे को पकड़ लिया गया था। हत्याओं के पीछे हमलावर उद्देश्य अभी सामने नहीं आया। कोलोराडो के सुपरमार्केट में गोलियां बरसाने वाले अपराधी की पहचान पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवा के रूप में की थी। इसके अलावा पुलिस ने नौ मृतकों की भी पहचान की। मरने वालों में 20 से 65 वर्ष के उम्र तक के लोग शामिल थे।
तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत
अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई।जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई, इस हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की थी। खबरों की मानें तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।