{"_id":"5f832600f68efa596b6fbae6","slug":"one-man-arested-for-vandalising-hindu-temple-in-sindh-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 11 Oct 2020 09:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने प्रांत के बादिन जिले के करियो घांवर इलाके में स्थित श्री रामदेव मंदिर में हुई इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मोहम्मद इस्माइल शीदी है।
विज्ञापन
पुलिस में यह शिकायत अशोक कुमार नामक एक नागरिक ने दर्ज कराई थी। अशोक ने ही इस्माइल शीदी का नाम लिया था। पुलिस अधिकारी बादिन शबीर सेथार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। शबीर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में 24 घंटे के अदर जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शक है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि वह (इस्माइल) मानसिक रूप से ठीक है या नहीं और उसने जानबूझ कर मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है या नहीं।' उन्होंने बताया कि इस्माइल शीदी नशे का आदी भी है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। यहां हिंदुओं की अधिकतम आबादी मुख्यत: सिंध प्रांत में रहती है। करियो घांवर इलाका हिंदू कोल्ही, मेंघवार, गुवारिया और करिया समुदायों का घर माना जाता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पाकिस्तान में करीब 75 लाख हिंदू लोग रहते हैं।
हाल के दिनों में सिंध में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता अनीला गुलजार ने कहा कि एक समय पर यहां मौजूद 428 मंदिरों में से अब केवल 20 मंदिर ही बचे हैं। अनीला जस्टिस फऑर माइनॉरिटीज इन पाकिस्तान की प्रवक्ता भी हैं।