फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One killed and eight injured in knife attack in France

फ्रांस के ल्योन शहर में भीड़ पर चाकू से हमला, एक की मौत आठ घायल

Sun, 01 Sep 2019 09:02 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 09:02 AM IST
सार

  • फ्रांस के ल्योन शहर में भीड़ पर चाकू से हमला।
  • इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। 
  • संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
  • हमले के पीछे क्या उद्देश्य था, ये अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
One killed and eight injured in knife attack in France
फ्रांस में भीड़ पर चाकू से हमला - फोटो : social media

विस्तार

फ्रांस के ल्योन शहर के एक सबवे स्टॉप पर हुए चाकू हमले में एक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। आठ घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले स्टेशन हेड ने कहा था कि नौ लोग घायल हुए हैं लेकिन बाद में संख्या ठीक करते हुए आठ लोगों के घायल होने की जानकारी दी।

विज्ञापन


मृतक 19 साल का एक युवक था। ल्योन मेयर हेरार्ड कोलंब के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के पीछे क्या उद्देश्य था, ये अभी पता नहीं चल पाया है। मेयर का कहना है, "ल्योन एरिया में हुए इस हमले को लेकर मैं आश्चर्यचकित हूं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।" 
विज्ञापन

 
संदिग्ध की उम्र 33 साल है। जो कि शरणार्थी है। पुलिस ट्रेड संघ के अधिकारी का कहना है कि अभी तक हमला आतंक से जुड़ा हुआ नहीं माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल अधिकारियों से संदिग्ध के बारे में जानकारी ले रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को ना तो खारिज किया जाता है और ना ही पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के मंत्री क्रिसटोफी कास्टनर ने मृतक के दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। घटना शनिवार को शाम के करीब साढ़े चार बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ये एक ऐसी जगह है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस जगह को काफी सुरक्षित और शांत माना जाता है। ऐसे में इतनी बड़ी घटना का अचानक हो जाना किसी को भी हैरत में डाल सकता है।


इससे पहले सितंबर में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। जिसमें दो ब्रिटिश पर्यटकों की मौत हो गई थी। जबिक सात लोग घायल हुए थे। ये हमला ऐसे समय में हुआ था जब फ्रांस में चाकू हमलों की घटनाएं बढ़ गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed