फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One killed 14 injured in grenade blast in Pakistans restive Balochistan province report

Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी झंडे बेचने वाले स्टॉल पर हथगोला फेंका, एक की मौत और 14 घायल

Fri, 05 Aug 2022 05:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 05:09 PM IST
सार

अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज और अन्य सजावट के सामान बेचने वाले स्टालों पर ग्रेनेड फेंका। 

विज्ञापन
One killed 14 injured in grenade blast in Pakistans restive Balochistan province report
पाकिस्तानी झंडे बेचने वाले स्टॉल पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे पाकिस्तानी राष्ट्रीय झंडे बेचने वाले एक स्टॉल पर हथगोला फेंका जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित 14 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले हमला
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात क्वेटा के जॉइंट रोड इलाके में हुई। अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज और अन्य सजावट के सामान बेचने वाले स्टालों पर ग्रेनेड फेंका। 
विज्ञापन


किसी विद्रोही समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी
पुलिस ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो बच्चे समेत कम से कम 14 घायल हैं। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। अभी तक किसी भी विद्रोही समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज संसाधनों से संपन्न बलूचिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा क्षेत्र है जो लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का घर है।  
 
सीपीईसी को निशाना बनाकर पहले कई हमले कर चुके विद्रोही समूह
बलूच विद्रोही समूहों ने इससे पहले 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। 

बलूचिस्तान में हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा हमला माना जा रहा है। इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। इस हमले पाकिस्तानी सेना के छह शीर्ष अधिकारी मारे गए थे। हमले के बाद बलूचिस्तान के विद्रोही नेता बलोच खान ने बयान जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी और साथ ही चेतावनी दी थी कि वह आगे भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed