फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one in four Pakistani children will not be educated by 2030 says UNESCO

यूनेस्को की रिपोर्ट में खुलासा, 2030 तक पाकिस्तान में चार में से एक बच्चा होगा अनपढ़

Wed, 10 Jul 2019 02:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jul 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
one in four Pakistani children will not be educated by 2030 says UNESCO

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की 2030 की तय समय सीमा तक पाकिस्तान में चार में से एक बच्चा प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान आधा ही पूरा कर पाएगा शिक्षा का लक्ष्य

डॉन अखबार की खबर में कहा गया है कि यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सभी के लिए शिक्षा के 12 साल का लक्ष्य आधा ही पूरा कर पाएगा और मौजूदा दर के अनुसार 50 फीसदी युवा अब भी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन

यूनेस्को सांख्यिकी संस्थान के निदेशक ने दिया बयान

इस संदर्भ में यूनेस्को सांख्यिकी संस्थान के निदेशक सिल्विया मोंटोया ने कहा कि, 'देशों को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की जरूरत है। लक्ष्य तय करने का क्या औचित्य है अगर हम उन्हें पूरा नहीं कर सकते? समयसीमा के करीब पहुंचने से पहले बेहतर वित्त और समन्वय इस खाई को पूरा करने के लिए जरूरी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

2030 तक 40 फीसदी बच्चे पूरी नहीं कर पाएंगे शिक्षा

इसके साथ ही डॉन अखबार की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2030 में जब सभी बच्चों को स्कूल में होना चाहिए, तो छह से 17 साल की उम्र के छह बच्चों में से एक बच्चा शिक्षा पूरी नहीं कर पाएगा। कई बच्चे अब भी स्कूल छोड़ रहे हैं और मौजूदा दर के अनुसार, साल 2030 तक 40 फीसदी बच्चे माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed