फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On CCTV Terrorists Seen With assault Rifles Carrying Out Deadly Attack in Turkiye news in hindi

Turkiye: हाथों में असॉल्ट राइफल, कंधे पर बैग और धमाकों पर धमाके...सीसीटीवी में कैद हुई आतंकी हमले की पूरी घटना

Thu, 24 Oct 2024 11:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 24 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

तुर्किये के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से चार टीएआई के कर्मचारी और एक टैक्सी चालक था। हमले के लिए अबतक किसी ने कोई दावा नहीं किया, लेकिन गृह मंत्री अली येरलिकाया का कहना है कि यह हमला कुर्द उग्रवादियों ने किया है।

विज्ञापन
On CCTV Terrorists Seen With assault Rifles Carrying Out Deadly Attack in Turkiye news in hindi
तुर्किये हमले के आतंकी - फोटो : Social Media

विस्तार

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बुधवार को हुए आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला तुर्किये एयरोस्पेस (टीएआई) और रक्षा कंपनी 'तुसास' के परिसर में हुआ था। एक महिला और पुरुष को सीसीटीवी कैमरे में तुर्किये एयरोस्पेस के परिसर पर हमला करते हुए देखा गया। हमले के कई वीडियो में उन्हें बैग ले जाते हुए और असॉल्ट राइफल्स से गोलियां चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया है। एक वीडियो में सरकारी कंपनी के मुख्यालय में विस्फोट होते हुए भी देखा गया। एक प्राइवेट चैनल की रिपोर्ट में बताया गया कि आतंकियों का एक ग्रुप इमारत में घुस गया, उसमें से एक ने खुद को बम से उड़ा लिया। कई अन्य न्यूज आउटलेट्स में यह भी बताया गया कि करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से चार टीएआई के कर्मचारी और एक टैक्सी चालक था। हमले के लिए अबतक किसी ने कोई दावा नहीं किया, लेकिन गृह मंत्री अली येरलिकाया का कहना है कि यह हमला कुर्द उग्रवादियों ने किया है। उन्होंने तुर्किये के खिलाफ दशकों से जारी विद्रोह में शामिल समूह का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह से इस हमले को अंजाम दिया गया, यह पीकेके से जुड़ा लगता है।

राष्ट्रपति एरेदोगन ने की हमले की निंदा
राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगन ने इस हादसे को तुर्किये के रक्षा उद्योग पर जघन्य हमला बताया। बता दें कि राष्ट्रपति एर्दोगन व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए रूस दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "तुर्किये रक्षा उद्योग के लोकोमोटिव संगठनों में से एक टीएआई पर आतंकी हमला हमारे देश की शांति और रक्षा को लक्षित करने वाला एक घृणात्मक हमला है।"


स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, तुर्किये सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने के बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ते देखे गए। तुर्किये की टीयूएसएएस रक्षा कंपनी नागरिक, सैन्य और मानवरहित विमानों, अन्य रक्षा उपकरणों और अंतरिक्ष प्रणालियों के डिजाइन व निर्माण करती है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed