{"_id":"65123cd213dee04c6b080595","slug":"on-canada-allegation-against-india-sri-lanka-foreign-minister-attacks-justin-trudeau-government-news-and-updat-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार: भारत पर ट्रूडो के आरोपों से भड़का श्रीलंका, विदेश मंत्री बोले- आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना कनाडा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वार: भारत पर ट्रूडो के आरोपों से भड़का श्रीलंका, विदेश मंत्री बोले- आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना कनाडा
Tue, 26 Sep 2023 08:23 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 26 Sep 2023 08:23 AM IST
सार
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूएन महासभा से इतर भारत-कनाडा के बीच हाल ही में उपजे राजनयिक संकट पर बात की।
विज्ञापन
श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों पर श्रीलंका भड़क गया है। भारत के इस पड़ोसी देश ने सीधे तौर पर कनाडा को लताड़ लगाई है और उसे आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह करार दिया है।
क्या बोले श्रीलंका के विदेश मंत्री?
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूएन महासभा से इतर भारत-कनाडा के बीच हाल ही में उपजे राजनयिक संकट पर बात की। उन्होंने कहा कि आतंकियों को उत्तरी अमेरिका में स्थित इस देश में सुरक्षित पनाह मिल गई है और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इन चीजों से बाहर आने के लिए इस तरह के भड़कऊ आरोप लगाने का रास्ता अपनाया है।
साबरी ने आगे कहा कि उन्हें कनाडा के पीएम के भड़काऊ और बिना सबूतों वाले बयानों पर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपनी बात के समर्थन में बिना कोई सबूत दिए ही ऐसे भड़काऊ आरोप लगा दिए। इससे पहले श्रीलंका के लिए भी उन्होंने यही किया था। एक डराने वाला सफेद झूठ बोला कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ है। सभी को पता है कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ था।"
विज्ञापन
कनाडा: नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, भारत में अपने नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने को कहा
'किसी को भी दूसरे देशों के मामले में टांग अड़ाने की इजाजत नहीं'
श्रीलंका के विदेश मंत्री ने ट्रूडो को साफ संदेश देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी स्वायत्त देश के मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। साबरी ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी को भी दूसरे देशों के मामले में अपनी टांग नहीं अड़ानी चाहिए और यह नहीं बताना चाहिए कि हम अपने देश को कैसे चलाएं।
साबरी ने हिंद महासागर के देशों को साथ आने का संदेश देते हुए कहा, "हम अपने देश को बाकियों की तरह ही प्यार करते हैं। हमारे लिए हिंद महासागर की पहचान काफी जरूरी है। हमें अपने क्षेत्र का ध्यान रखना होगा। हमें साथ काम करना होगा। इसी तरह हम शांतिपूर्ण माहौल बना सकते हैं। हमें किसी और की बातों में आकर अपने मामलों को नहीं देखना चाहिए।"
कनाडाई संसद में नाजी सैनिक को सम्मानित करने पर उठाए सवाल
इतना ही नहीं श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कनाडा की संसद में एक पूर्व नाजी सैनिक को सम्मानित किए जाने को लेकर भी कनाडा को घेरा। उन्होंने कहा कि मैंने कल ही देखा कि कनाडा की संसद में कुछ लोग दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों के लिए लड़ने वालेों का स्वागत कर रहे हैं। यह कई सवाल उठाता है और हम इनसे पहले भी निपटे हैं।
कनाडा: अपने देश में फिर घिरे जस्टिन ट्रूडो, नाजी मामले में विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- तुरंत माफी मांगें