{"_id":"673c08cd6b4c772b70022987","slug":"numerous-children-have-been-injured-by-a-vehicle-at-a-school-gate-in-central-china-latest-news-update-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: मध्य चीन में स्कूल के गेट पर हादसा, हुनान प्रांत में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई बच्चे घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: मध्य चीन में स्कूल के गेट पर हादसा, हुनान प्रांत में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई बच्चे घायल
Tue, 19 Nov 2024 09:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:11 AM IST
सार
चीन में पिछले हफ्ते से ऐसी घटनाओं की अचानक बाढ़ आ गई है। पिछले सोमवार को एक व्यक्ति ने दक्षिणी शहर झुहाई में भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इस दौरान 35 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य चीन में एक स्कूल के गेट पर वाहन की चपेट में आ जाने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हुनान प्रांत में एक प्राथमिक विद्यालय के बाहर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कई स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या की जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश?
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की मानें तो दुर्घटना के बाद की स्थिति गंभीर मानी जा सकती है। वीडियो में बच्चे घबराकर भाग रहे हैं और कई लोग जमीन पर घायल पड़े हैं। एक अन्य वीडियो में एक खून से लथपथ व्यक्ति को राहगीर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक शख्स एसयूवी के बगल में जमीन पर पड़ा है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
बीते हफ्ते गई थी करीब 50 लोगों की जान
चीन में पिछले हफ्ते से ऐसी घटनाओं की अचानक बाढ़ आ गई है। पिछले सोमवार को एक व्यक्ति ने दक्षिणी शहर झुहाई में भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इस दौरान 35 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यह देश में एक दशक में सबसे घातक हमला था पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को 'फैन' नाम से भी जाना जाता है। वह तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर असंतुष्ट था। इससे पहले शनिवार को पूर्वी चीन के एक व्यावसायिक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में आठ लोग मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन