फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nuclear Units: Russia preparing to set up new nuclear power unit in India; New site will be revealed soon

Nuclear Units: भारत में नई परमाणु ऊर्जा इकाई की स्थापना के लिए तैयार रूस; जल्द होगा नई साइट का खुलासा

Fri, 24 May 2024 07:36 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 24 May 2024 07:36 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने रूस के रोसाटॉम राज्य परमाणु ऊर्जा निगम के महानिदेशक एलेक्सी लिकचेव से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। रोसाटॉम में दोनों पक्षों के अधिकारियों ने रूस में टॉम्स्क क्षेत्र के सेवरस्क में बनाए जा रहे पायलट डिमॉन्स्ट्रेशन एनर्जी कॉम्प्लेक्स (पीडीईसी) का दौरा किया।

विज्ञापन
Nuclear Units: Russia preparing to set up new nuclear power unit in India; New site will be revealed soon
भारत और रूस प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FERRPIC

विस्तार

रूस ने कहा कि वह परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के विस्तार के लिए तैयार है। इसमें भारत में एक नई जगह पर उच्च क्षमता वाली परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने रूस के रोसाटॉम राज्य परमाणु ऊर्जा निगम के महानिदेशक एलेक्सी लिकचेव से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। रोसाटॉम में दोनों पक्षों के अधिकारियों ने रूस में टॉम्स्क क्षेत्र के सेवरस्क में बनाए जा रहे पायलट डिमॉन्स्ट्रेशन एनर्जी कॉम्प्लेक्स (पीडीईसी) का दौरा किया।
विज्ञापन


लिकचेव ने बताया कि संयुक्त यात्रा के दौरान परमाणु क्षेत्र में रूसी-भारत सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के विस्तार के लिए तैयार रूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सबसे पहले भारत में एक नई साइट पर रूसी-डिज़ाइन की उच्च क्षमता वाली परमाणु ऊर्जा इकाइयों का क्रमिक निर्माण किया जाएगा। इसके बाद भूमि-आधारित और अस्थायी कम-बिजली उत्पादन परियोजनाओं का कार्यान्वयन, परमाणु ईंधन चक्र क्षेत्र में सहयोग और परमाणु प्रौद्योगिकियों के गैर-ऊर्जा अनुप्रयोगों के क्षेत्र में सहयोग भी शामिल है।

हालांकि रोसाटॉम ने यह नहीं बताया कि भारत में नई साइट पर किस प्रकार के परमाणु ऊर्जा रिएक्टर बनाए जाएंगे। पिछले हफ्ते, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत रूसी परमाणु रिएक्टरों के लिए अतिरिक्त साइटों की तलाश कर रहा है। रूस और भारत कुडनकुलम (तमिलनाडु में) में 1,000 मेगावाट के छह परमाणु रिएक्टर बनाने में सहयोग कर रहे हैं। जिनमें से दो चालू हो चुके हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि एलेक्सी लिकचेव और अजीत कुमार मोहंती ने दक्षिणी भारत में रूसी डिजाइन के तैयार हो रही संयुक्त कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा की। इसमें हल्के पानी के रिएक्टरों से बनाई छह बिजली इकाइयां शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 1,000 मेगावाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed