Nottingham Murder Case: भारतीय मूल की छात्रा समेत तीन की हत्या के आरोपी की कोर्ट में पेशी; हिरासत में भेजा गया
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वालडो के पास दो देशों पुर्तगाल और गिनी-बिसाऊ की नागरिकता है। आरोपी साल 2007 में अपने परिवार के साथ इंग्लैंड आकर बस गया था। आरोपी भी उसी विश्वविद्यालय में पढ़ता था, जिसमें ग्रेस पढ़ती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉटिंघम में भारतीय छात्रा सहित तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। मंगलवार को आरोपी ने नॉटिंघम की सड़कों पर घूम रही भारतीय मूल की छात्रा ग्रेस ओमाली कुमार, उसकी दोस्त बरनबी और विद्यालय की केयर टेकर कोट्स की चाकू मारकर तीनों की हत्या कर दी थी।
आरोपी को हिरासत में भेजा
वालडो अमिस्साओ मेंडेस कालॉकेन ने कोर्ट में अपना नाम वालडो मेंडेस बताया। नॉटिंघम मजिस्ट्रेट अदालत ने वालडो को हिरासत में भेज दिया है और मंगलवार को नॉटिंघम क्राउन कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। वालडो के ऊपर हत्या के साथ-साथ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। आरोप है कि वालडो ने चोरी किए गए वैन से तीन पैदल यात्री वायने बिरकेट, मार्किन गवरोंस्की और शारोन मिलर को कुचलने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: Britain: तीन लोगों की हत्या करने वाले युवक से पूछताछ शुरू, तीन दिन पहले हुई चाकूबाजी में भारतीय छात्रा की हुई
अब, आरोपी के बारे में जानिए
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वालडो के पास दो देशों पुर्तगाल और गिनी-बिसाऊ की नागरिकता है। आरोपी साल 2007 में अपने परिवार के साथ इंग्लैंड आकर बस गया था। आरोपी भी उसी विश्वविद्यालय में पढ़ता था, जिसमें ग्रेस पढ़ती थी और तो और पिछले साल ही उसने इंजीनियरिंग पास की थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह एक ही विश्वविद्यालय में थे, सिर्फ इसलिए हत्या की, यह बोलना अनुचित होगा।
श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया था
बता दें, ग्रेस भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर की बेटी हैं। उनके पिता ने 2009 में चाकूबाजी से पीड़ित किशोरों की जान बचाई थी, जिस वजह से उन्हें प्रशंसा भी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ने इंग्लैंड की ओर से हॉकी में अंडर-18 भी खेला है। इसके पहले वह बेहतरीन क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। इंग्लैंड हॉकी ने ग्रेस की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। यहां उन्होंने कहा कि नॉटिंघम में मंगलवार को ग्रेस की मौत हो गई, इससे हम सब बहुत दुखी हैं। वहीं, वुडफोर्ड-वेल्स क्रिकेट क्लब ने कहा कि ग्रेस कठोर, प्रतिभाशाली और समर्पित क्रिकेट खिलाड़ी थीं।
यह भी पढ़ें: नॉटिंघम: सड़क पर घूम रही भारतीय मूल की छात्रा और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला, मौत; हिरासत में आरोपी
कुलपति ने जताया दुख
विश्वविद्यालय के कुलपति शीयर वेस्ट ने कहा था कि नॉटिंघम सिटी सेंटर में हुए हमले में हमारे विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। इससे पूरा विश्वविद्यालय सदमे में है। इस कठिन समय में विश्वविद्यालय परिवार मृतकों के परिजनों और उनके दोस्तों के साथ है। दुख की इस घड़ी में विश्वविद्यालय संवेदनाएं व्यक्त करता है।