{"_id":"62b67030ee202831d708a479","slug":"norway-nightclub-shooting-several-dead-and-injured-in-london-pub-popular-bar-just-before-pride-parade-in-oslo-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Norway Nightclub Shooting: नॉर्वे के ओस्लो में नाइटक्लब में फायरिंग, दो की मौत, 10 गंभीर, एक को पकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Norway Nightclub Shooting: नॉर्वे के ओस्लो में नाइटक्लब में फायरिंग, दो की मौत, 10 गंभीर, एक को पकड़ा
Sat, 25 Jun 2022 07:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 25 Jun 2022 07:47 AM IST
सार
गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
नॉर्वे के नाइटक्लब में गोलीबारी के बाद के दृश्य।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। नॉर्वे पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना ओस्लो के लोकप्रिय लंदन पब में हुई है। यह क्लब समलैंगिकों के बीच काफी चर्चित है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल के पास से ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। पुलिस ने भी पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नॉर्वे की राजधानी के नाइट-लाइफ जिले में एक बंदूकधारी ने तड़के गोलीबारी कर दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नॉर्वे में वार्षिक गौरव उत्सव के दौरान हुई इस घटना की जांच पुलिस आतंकवादी कोण से भी कर रही है।
विज्ञापन
इस बीच, ईरानी मूल के 42 वर्षीय नॉर्वे के एक नागरिक को संदिग्ध के बतौर गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं ने कहा कि गिरफ्तार नागरिक ने तीन स्थानों पर फायरिंग की, जबकि उसका मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस अटॉर्नी क्रिस्टियन हैटलो ने कहा, गिरफ्तार शख्स आबादी में गंभीर भय पैदा करना चाहता था। हमलावर के पास से एक पिस्टल, स्वचालित हथियार व दो आग्नेयास्त्र गए जब्त किए हैं। हमले के बाद ओस्लो प्राइड के आयोजकों ने परेड रद्द कर दी।
ओस्लो में गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शहर में समलैंगिकों के समर्थन में एक वार्षिक रैली के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। गोलीबारी वाला स्थान समलैंगिकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह रैली भी रद्द कर दी गई।
2011 के हमले में मारे गए 69 लोग
आमतौर पर शांत समझे जाने वाले नॉर्वे में गोलीबारी की सबसे दर्दनाक घटना 2011 में हुई थी। उस वक्त दक्षिणपंथी विचारधारा वाले एक शख्स ने 69 लोगों की हत्या कर दी थी। 2019 में एक अन्य दक्षिणपंथी चरमपंथी ने अपनी सौतेली बहन की हत्या करने के बाद एक मस्जिद में गोलीबारी की, लेकिन इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचने से पहले उसे पकड़ लिया गया था।