{"_id":"68a3fc556c724ed97f082e1f","slug":"north-korean-leader-slams-south-korea-us-military-drills-while-inspecting-his-most-powerful-warship-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से घबराए किम जोंग, परमाणु क्षमता के विस्तार की दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से घबराए किम जोंग, परमाणु क्षमता के विस्तार की दी धमकी
Tue, 19 Aug 2025 09:56 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:56 AM IST
सार
North Korea: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को युद्ध भड़काने वाला बताया और परमाणु क्षमता के विस्तार की चेतावनी दी। उन्होंने एक परमाणु-सक्षम युद्धपोत के निरीक्षण के दौरान यह बयान दिया। ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ नामक यह सैन्य अभ्यास 21 हजार सैनिकों के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की आलोचना की। किम ने कहा कि वह अपने परमाणु बलों का तेजी से विस्तार करेंगे, ताकि विरोधियों का मुकाबल कर सकें। यह बयान उन्होंने उस समय दिया, जब वह अपने सबसे आधुनिक युद्धपोत का निरीक्षण कर रहे थे, जिसे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बनाया जा रहा है। सरकारी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
किम जोंग ने सोमवार को पश्चिमी बंदरगाह नामपो का उस समय दौरा किया है, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं से बढ़ते खतरों के मद्देनजर अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए वार्षिक ग्रीष्मकालीन सैन्य अभ्यास 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' शुरू किया। 11 दिन के इस सैन्य अभ्यास में कुल 21 हजार सैनिक शामिल हैं, जिनमें से 18 हजार दक्षिण कोरिया के हैं। इसमें कंप्यूटर-आधारित कमान पोस्ट अभियान और मैदानी प्रशिक्षण शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: '2007 के गौर नरसंहार की दोबारा जांच करे सरकार', नेपाल की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
उत्तर कोरिया इन संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लंबे समय से आक्रमण की तैयारी बताता आया है। किम इन अभ्यासों को अक्सर अपने सैन्य परीक्षणों और परमाणु कार्यक्रम के विस्तार को जायज ठहराने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कोरियाई प्रायद्वीप अब भी तकनीकी रूप से युद्ध की स्थिति में है। यह असैन्यीकृत क्षेत्र दो हिस्सों उत्तर और दक्षिण कोरिया में बंटा है।
किम ने जिस युद्धपोत का निरीक्षण किया, उसका नाम चोए ह्योन है। यह 5000 टन वजन युद्धपोत अप्रैल में पहली बार सार्वजनिक किया गया था। किम ने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास शत्रुता और युद्ध की इच्छा को दर्शाता है। अभ इन सैन्य अभ्यासों में परमाणु तत्व भी शामिल हैं, जिससे उत्तर कोरिया को निर्णायक प्रतिक्रिया देनी होगी।
उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के चारों ओर की सुरक्षा स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और मौजूदा सैन्य सिद्धांतों और अभ्यास में तेज बदलाव और परमाणु क्षमताओं का विस्तार जरूरी हो गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की सरकार ने फिलहाल किम की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने और बातचीत दोबार शुरू करने की इच्छुक रही है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने भी किम के युद्धपोत की क्षमता को लेकर कोई नई जानकारी साझा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की बोले- कोई तारीख तय नहीं, यूक्रेन शांति वार्ता को तैयार; अब पुतिन से मुलाकात का इंतजार
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उत्तर कोरिया की बढ़ती परमाणु और मिसाइल हमले की धमकियों का मुकाबला करना है। इस अभ्यास में उत्तर कोरिया के परमाणु हमले की रोकथाम और जवाब देने के लिए प्रशिक्षण शामिल होगा। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-ईरान जैसे हालिया युद्धों से भी सबक लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही अभ्यास में ड्रोन हमलों, जीपीएस बाधाओं और साइबर हमलों से निपटने की रणनीतियां भी शामिल हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन