फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea tests short range missiles

उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण

Thu, 25 Mar 2021 02:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल/वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 02:04 PM IST
सार

  • अमेरिका ने कहा, यह उकसावे वाली कार्रवाई नहीं, वार्ता के लिए तैयार
  • उत्तर कोरिया ने ऐसे मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिबंध नहीं 

विज्ञापन
north korea tests short range missiles
उ. कोरिया ने किया मिसाइलों का परीक्षण - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का लंबे समय बाद फिर से परीक्षण किया है। यह जानकारी अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने दी है। हालांकि अमेरिका ने इसके बावजूद कहा है कि वह उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई को उकसावे वाली नहीं मानता है। साथ ही यह भी कहा कि वह इन परीक्षणों के बाद भी उत्तर कोरिया से वार्ता के लिए तैयार है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया उत्तर कोरिया पहले ही अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा चुका है। उसने कहा था कि जब तक अमेरिका उसके प्रति शत्रुता वाली नीतियां खत्म नहीं करता, वह बातचीत नहीं करेगा।
विज्ञापन


इस बीच, बाइडन प्रशासन के के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने ऐसे मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि रविवार को उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं। जनवरी में बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से उत्तर कोरिया ने पहली बार मिसाइल का परीक्षण किया। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत कुछ नहीं बदला है। उन्होंने जो किया वह कोई नई बात नहीं है, यह एक सामान्य सैन्य गतिविधि है।

जापान-दक्षिण कोरिया से बात करेगा अमेरिका
उत्तर कोरिया से संबंधित मुद्दों पर अगले सप्ताह जापान और दक्षिण कोरिया के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर पर अमेरिका ने पहली बार त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई है।


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उत्तर कोरिया नीति की समीक्षा अंतिम चरण में हैं और अगले सप्ताह जापान-दक्षिण कोरिया के एनएसए इसके नतीजों व अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अधिकारी ने कहा- हम अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापक मुद्दों पर एक मजबूत चर्चा का इंतजार कर रहे हैं ताकि हमारे त्रिपक्षीय सहयोग को गहरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed