फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea: Kim Jong Un Nuclear Legacy May Pass to 13-Year-Old Daughter Amid Family Power Struggle

कौन होगा नया तानाशाह: किम जोंग के परिवार में सत्ता का टकराव, 13 साल की बेटी बन सकती हैं नई उत्तराधिकारी

Mon, 16 Feb 2026 11:21 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग (उत्तर कोरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग (उत्तर कोरिया) Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Feb 2026 11:21 AM IST
सार

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की 13 साल की बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी बनाए जाने की संभावना है, जबकि शक्तिशाली चाची किम यो जोंग सत्ता की होड़ में खड़ी हैं। इसके चलते परिवारिक सत्ता संघर्ष और परमाणु वारिस को लेकर चिंताएं बढ़ीं है।

विज्ञापन
North Korea: Kim Jong Un Nuclear Legacy May Pass to 13-Year-Old Daughter Amid Family Power Struggle
अपनी बेटी के साथ किम जोंग उन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर कोरिया में सत्ता के नए खेल की झलक दिखने लगी है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, किम जोंग उन की 13 वर्षीय बेटी किम जू ऐ को देश का अगला उत्तराधिकारी बनाए जाने की संभावना है। अभी किम जू ऐ की उम्र करीब 13 साल है और कयास लगाए जा रहे है कि 14 साल होते ही किम जोंग उन की ओर से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जा सकता है। इस कदम से उनके और किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग के बीच भविष्य में सत्ता की टक्कर हो सकती है। फिलहाल वह कोरिया की वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी में सीनियर पद पर हैं।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने सांसदों को बताया कि किम जू ऐ जल्द ही औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित हो सकती हैं। यह निर्णय उत्तर कोरिया के आगामी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस से पहले अहम माना जा रहा है, जहां किम जोंग उन अपनी नई राजनीतिक रणनीतियां तय करेंगे और सत्ता पर पकड़ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


किम जू ऐ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से नवंबर 2022 में लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षण के दौरान दिखाई दी थी। तब से वह अपने पिता के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं, जिनमें हथियार परीक्षण, सैन्य परेड और कारखानों के दौरे शामिल हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने चीन की यात्रा के दौरान किम जोंग उन के साथ बीजिंग में भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता की चुनौती
किम जू ऐ की उत्तराधिकारिता के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती उनकी चाची किम यो जोंग हो सकती हैं। 38 वर्षीय किम यो जोंग को उत्तर कोरिया में दूसरी सबसे शक्तिशाली शख्सियत माना जाता है और उनके पास मजबूत राजनीतिक और सैन्य समर्थन मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: इमरान खान के इलाज को लेकर चिंता बढ़ी, बहन अलीमा खान का आरोप- परिवार के डॉक्टर को मिलने से रोका गया

पूर्व दक्षिण कोरियाई खुफिया अधिकारी राह जोंग यिल ने चेतावनी दी है कि किम यो जोंग किसी भी समय शीर्ष पद के लिए कदम उठा सकती हैं। उन्होंने कहा यदि उन्हें मौका मिले, तो वे अपनी राजनीतिक परियोजना को लागू करने से पीछे नहीं हटेंगी। उनके पास रुकने का कोई कारण नहीं है। किम यो जोंग अपनी कटु टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं। 2022 में उन्होंने दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री पर तीखी टिप्पणी की और चेतावनी दी कि अत्यंत विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

उत्तर कोरिया का परिवार और पूर्व विवाद
उत्तर कोरिया के सत्ता इतिहास में परिवारिक संघर्ष और मृत्युदंड आम रहे हैं। 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन ने अपने चाचा और संरक्षक जांग सोंग थाइक को मृत्युदंड दिया था। उनके सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या 2017 में मलयेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर VX नर्व एजेंट का प्रयोग करके की गई थी।


परमाणु शक्ति और वैश्विक चिंता
आज उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे परमाणु शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। जनवरी 2024 तक देश ने अनुमानित 50 परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं और 70-90 और बनाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा देश के पास उन्नत रासायनिक और जैविक हथियार कार्यक्रम भी हैं। हाल के वर्षों में बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों की गति में तेजी आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किम जोंग उन अचानक अस्वस्थ या मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं, तो किम यो जोंग सबसे अधिक स्थापित और तुरंत प्रभावशाली उम्मीदवार होंगी। जबकि किम जू ऐ और उनके भाई-बहन अभी बहुत युवा और राजनीतिक रूप से स्थापित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed