फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires two unidentified projectiles again

उत्तर कोरिया ने फिर दागीं दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल, तीन हफ्ते में छठवीं बार किया ऐसा, बढ़ेगा तनाव

Fri, 16 Aug 2019 06:24 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Aug 2019 06:24 AM IST
सार

  • पिछले महीने भी दो शॉर्ट रेंज वाली मिसाइल छोड़ी थीं
  • परीक्षण के नाम पर शॉर्ट रेंज मिसाइलें दागी गई हो सकती हैं
  • अमेरिका-उत्तर कोरिया की वार्ता का आगे नहीं बढ़ पाने को माना जा रहा इसकी वजह

विज्ञापन
North Korea fires two unidentified projectiles again
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार देररात एक बार फिर दो प्रोजेक्टाइल मिसाइलें दागीं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने बीत तीन सप्ताह के भीतर छठवीं बार मिसाइलें दागी हैं। उत्तर कोरिया के इस परीक्षण को अमेरिका के समक्ष उसकी सैन्य ताकत में इजाफा करने के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने ताजा मामले में ये दो मिसाइल पूर्वी तट से दागी हैं। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये मिसाइलें किस तरह की क्षमता रखने वाली थीं। लेकिन माना जा रहा है कि ये कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती हैं, जिनका उत्तर कोरिया इस वर्ष कई बार परीक्षण कर चुका है। इन परीक्षणों की वजह किम जोंग उन पहले ही साफ कर दी हैं कि आखिर क्यों उनका देश यह परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


अधर में लटके उत्तर कोरिया और अमेरिकी सेना के संयुक्त युद्ध अभ्यास और यूएस से मिलने वाली बार-बार की धमकियों ने किम जोंग उन की नाराजगी बढ़ाई है। परमाणु हथियारों को नष्ट करने को लेकर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने को लेकर भी किम जोंग उन का गुस्सा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही देश इस संबंध में पिछले एक महीने से बातचीत के दौर से गुजर रहे हैं। किम जोंग उन की मंशा है कि कुछ हथियार नष्ट करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके देश पर लगाए प्रतिबंधों को हटा लें। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप उत्तर कोरिया के ऐसे सभी हथियार नष्ट कर देने के बाद प्रतिबंध हटाने की बात पर अड़े हुए हैं।
 
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार 16 अगस्त (भारतीय समयानुसार गुरुवार देररात) जो ताजा मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से कहा गया है कि दोनों मिसाइलें कांगवोन प्रांत के तोंगचोन शहर के पूर्वी तट से दागी गईं। जिसे जापान का समुद्र क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। जेसीएस ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया के इन परीक्षणों पर नजर बनाए हुए है और हर स्थिति से निपटने को तैयार है।

बता दें कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद किम जोंग उन की व्यक्तिगत निगरानी में एक और नए हथियार का परीक्षण किया था। देश के सरकारी मीडिया ने बीते रविवार को ही यह जानकारी दी थी।

उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ऐसे समय में किया है जब हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि प्योंगयांग परमाणु निरस्त्रीकरण पर वार्ता बहाल करना चाहता है। इसके बाद शुक्रवार को उत्तर कोरिया के दो प्रोजेक्टाइल मिसाइलें दागने की ताजा खबर सामने आई है। 

बता दें उत्तर कोरिया की आधिकारिक 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' (केसीएनए) ने बीते रविवार जानकारी देने के दौरान शनिवार को हुए परीक्षण के बारे में यह नहीं बताया था कि उसके देश ने किस हथियार का परीक्षण किया है। इस संबंध में वहां के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी किया था। जिसमें उसने इसे परंपरागत हथियार विकसित करने के लिए किया गया परीक्षण बताया था।

इससे पहले उत्तर कोरिया पिछले दो सप्ताह में चार बार मिसाइल प्रक्षेपण कर चुका था। उत्तर कोरिया ने ये प्रक्षेपण अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्ध अभ्यास के विरोध में किए थे।


केसीएनए ने बताया कि किम ने परीक्षण को निर्देशित किया और उसकी निगरानी की। किम ने परिणाम पर श्अत्यंत संतुष्टि" जताई।

सियोल में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हैमहंग के निकट शनिवार तड़के जिन प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया गया, वे छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें प्रतीत होती हैं, जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरने से पहले 400 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed