{"_id":"64127200f9697e79f603b334","slug":"north-korea-fires-intercontinental-ballistic-missile-ahead-of-south-korean-president-japan-visit-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, गिरने से पहले 1,000 किमी तक भरी उड़ान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, गिरने से पहले 1,000 किमी तक भरी उड़ान
Thu, 16 Mar 2023 07:30 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:30 AM IST
सार
जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल ने जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी। इससे पहले यह लगभग 70 मिनट तक 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी।
विज्ञापन
North korea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि प्योंगयांग से स्थानीय समयानुसार सुबह 7:10 बजे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री जल क्षेत्र की ओर उड़ी। वहीं, जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल ने जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी। इससे पहले यह लगभग 70 मिनट तक 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि मिसाइल दागने की घटना संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ है। साथ ही चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया को इस उकसावे की कीमत चुकानी पड़ेगी। दक्षिण कोरिया ने जापान और अमेरिका के साथ मजबूत सुरक्षा सहयोग का आह्वान भी किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और दक्षिण कोरिया मिसाइल परीक्षण के बाद यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग कर सकते हैं। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास के बीच कई बार मिसाइल दागी है। साथ ही प्योंगयांग ने इस सैन्य अभ्यास की निंदा की है।
विज्ञापन
बता दें, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल (Yoon Suk-Yeol) जापान के दौरे पर जा रहे हैं। वह टोक्यो में एक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा उत्तर कोरिया और अन्य चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बेहतर सहयोग पर चर्चा करेंगे।