फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires Ballistic Missile into East Sea claims South Korea and Japan after Short Range Missile testi

North Korea: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया-जापान अलर्ट

Mon, 18 Dec 2023 07:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Dec 2023 07:33 AM IST
सार

घटना पर जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की की ओर से एक्स पर पोस्ट भी किया गया। इसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उसने इस लॉन्च का पता लगाया। हालांकि, ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया गया।

विज्ञापन
North Korea fires Ballistic Missile into East Sea claims South Korea and Japan after Short Range Missile testi
उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर कोरिया ने सोमवार अल-सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल पूर्वी सागर की तरफ दागी। दक्षिण कोरिया की यौनहैप न्यूज एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना की तरफ से इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की तरफ से यह लॉन्चिंग ऐसे समय पर आई है, जब वह कुछ छोटी रेंज की मिसाइलों के परीक्षण में भी जुटा है। अब माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल को सुबह दागा, वह अंतर्द्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल थी।
विज्ञापन


इस घटना पर जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की की ओर से एक्स पर पोस्ट भी किया गया। इसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उसने इस लॉन्च का पता लगाया। हालांकि, ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। बता दें कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार देर रात 10.38 बजे के आसपास छोटी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल दागी थी और यह भी 570 किलोमीटर की दूरी तय कर पूर्वी सागर में गिरी थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की तरफ से एक के बाद एक मिसाइल दागने के यह अभ्यास दक्षिण कोरिया के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के उस दावे के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया इस महीने ही एक इन्टरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) दाग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उत्तर कोरिया की तरफ से यह शक्ति प्रदर्शन अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में परमाणु योजना बनाने को लेकर बात की है। कुछ दिनों पहले ही दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेना ने साथ में युद्धाभ्यास में भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed