फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea dictator kim jong un facing death fear drinks all day cries tension anxity

North Korea: उत्तर कोरियाई तानाशाह को सता रहा मौत का डर! शराब के नशे में रोता रहता है

Tue, 17 Jan 2023 02:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

North Korea: किम जोंग उन की पत्नी और उसके डॉक्टरों द्वारा लगातार तानाशाह को समझाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि तानाशाह अभी किसी की भी दलील नहीं सुन रहा है। 

विज्ञापन
north korea dictator kim jong un facing death fear drinks all day cries tension anxity
किम जोंग उन - फोटो : Social Media

विस्तार

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया का तानाशाह अपनी खराब जीवनशैली से परेशान है और इसके चलते वह अवसाद का शिकार हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि किम जोंग उन अधिकतर समय शराब के नशे में रहता है। बता दें कि किम जोंग उन बीते हफ्ते ही 39 साल का हुआ है और लंबे समय से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिया है। इसके चलते भी किम जोंग उन की सेहत को लेकर कयासों का दौर चल रहा है। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई शासक अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के सियोल में उत्तर कोरिया के मामलों के जानकार डॉ. चोइ जिनवुक का कहना है कि किम जोंग उन अपनी सेहत को लेकर तनाव में है। जिनुवक ने बताया कि मैंने सुना है कि वह अक्सर शराब के नशे में रोता रहता है। इस समय वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा है और मानसिक दबाव में भी है। किम जोंग उन की पत्नी और उसके डॉक्टरों द्वारा लगातार तानाशाह को समझाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें एक्सरसाइज करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। हालांकि तानाशाह अभी किसी की भी दलील नहीं सुन रहा है। 
विज्ञापन


अपनी सेहत को लेकर दुनियाभर में चल रही खबरों से किम जोंग उन इतना ज्यादा तनाव में है कि वह विदेश दौरों पर अपने साथ टॉयलेट भी लेकर जा रहा है ताकि उसके मल की जांच से कोई उसकी सेहत की स्थिति का पता ना लगा ले। किम जोंग उन को बीते साल उसकी  बेटी के साथ देखा गया था। बीते दिनों किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया सेना के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी पाक जोंग चोन को बीते दिनों बर्खास्त कर दिया था। हालांकि पाक जोंग चोन को हटाने का काई कारण नहीं बताया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed