फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North East India Festival filled with captivating folk performances Vietnamese artists graced the occasion

उत्तर पूर्व भारत महोत्सव: मनमोहक लोक प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ उत्सव, वियतनामी कलाकारों ने बांधा समा

Mon, 30 Oct 2023 07:38 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियतनाम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियतनाम Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:38 AM IST
सार

यह 3 दिवसीय उत्सव 27 अक्तूबर को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हुआ था और रविवार को शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के जरिये भारत और वियतनाम के प्रतिष्ठित लोगों ने शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक जागरूकता पर रचनात्मक संवाद में भाग लिया।

विज्ञापन
North East India Festival filled with captivating folk performances Vietnamese artists graced the occasion
Festival, north east india - फोटो : Twitter@H.khehovi

विस्तार

तीसरे उत्तर पूर्व भारत महोत्सव के तहत (नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल) रविवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले सांस्कृतिक विविधता के जीवंत उत्सव के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में बगरुम्बा (बोरो), भोरताल (असम), ड्रम एन्सेम्बल और बांसुरी (मेघालय), तिवा नृत्य (असम), म्वासागलांगनाई (बोरो), बिहू नृत्य (असम), मिशिंग (असम) दाओसरी देलाई (बोरो), ड्रम बीटिंग (मेघालय), और जरापगला (बोरो) का समेत उत्तर पूर्वी नृत्य रूपों का कई रूपों में प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वियतनामी कलाकारों की मनमोहक लोक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अनूठा बना दिया।

विज्ञापन


यह 3 दिवसीय उत्सव 27 अक्तूबर को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हुआ था और रविवार को शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के जरिये भारत और वियतनाम के प्रतिष्ठित लोगों ने शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक जागरूकता पर रचनात्मक संवाद में भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें प्रमुख रूप से दोनों देशों के केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, प्रांतीय नेताओं, उद्यमियों, निवेशकों और टूर ऑपरेटर शामिल हुए। उत्सव के पहले और दूसरे दिन शिक्षा के आदान-प्रदान, व्यापार और व्यावसायिक पहल, उड़ान कनेक्टिविटी और पर्यटन सहयोग पर चर्चा एवं साझेदारी की एक शृंखला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed