फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No sunrise is norilsk city of russia pollution

दुनिया के इस शहर में दो महीने तक छाया रहता है अंधेरा, जानें क्यों

Sat, 05 Jan 2019 02:53 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
No sunrise is norilsk city of russia pollution
norilsk
कहते हैं कि सूरज ऊर्जा का स्त्रोत है। हमारे दिन की शुरुआत भी सूरज निकलने पर ही होती है।  मगर क्या होगा अगर सूरज निकले ही नहीं और अंधेरा छाया? दुनिया का एक ऐसा ही शहर है जहां के लोगों को दो महीने तक सूरज के दीदार नहीं होते। इस शहर का नाम है नोरिल्स्क, जो रूस के साइबेरिया में पड़ता है। यह दुनिया का सबसे ठंडा शहर होने के नाते भी जाना जाता है।
विज्ञापन


-61 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है तापमान

यहां पड़ने वाली सर्दी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल के नौ महीने यह शहर बर्फ की चादर में ढका रहता है। ठंड के दिनों में यहां का तापमान माइनस 61 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाता है। आम दिनों में भी यहां तापमान भी माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां दिसंबर की शुरुआत से जनवरी के अंत तक लगातार पड़ने वाली ठंड के कारण लोग सूर्योदय नहीं देखा पाते या यूं कहे कि सूरज निकलता ही नहीं है।
विज्ञापन


रूस की राजधानी मॉस्को से 2900 किमी की दूरी पर बसे इस शहर तक जलमार्ग या हवाई मार्ग के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। इस शहर तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। सड़क न मौजूद होने के बावजूद भी यहां सिनेमाघर, कैफे, चर्च, बार आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अमीर और प्रदूषित शहरों में से एक

इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम, पैलेडियम और निकल धातु का भंडार है। इसलिए इसे सबसे अमीर शहर भी कहा जाता है। बड़े पैमाने पर खनन और शुद्धिकरण का काम होते रहने से यहां प्रदूषण की मात्रा काफी अधिक है। भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड निकलने की वजह से यह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed