{"_id":"621044e49568c7573b570afb","slug":"no-longer-giving-golden-visa-in-return-for-investment-to-britain-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Golden Visa: ब्रिटेन अमीरों को अब नहीं देना निवेश के बदले में गोल्डन वीजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Golden Visa: ब्रिटेन अमीरों को अब नहीं देना निवेश के बदले में गोल्डन वीजा
Sat, 19 Feb 2022 06:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी,लंदन
एजेंसी,लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:46 AM IST
सार
कई लोगों ने अपने देश में गैरकानूनी तरीके से ज्यादातर लाभार्थी रूसी रूस से आने वाले लोग धन कमाने के बाद इस वीजा का अनुचित लाभ उठाकर ब्रिटेन में निवास व व्यापार हक हासिल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश सरकार ने 20 लाख पाउंड (20.32 करोड़ रुपये) के निवेश के बदले ब्रिटेन में निवास और व्यापार की इजाजत देने वाले गोल्डन वीजा की व्यवस्था को खत्म करने का एलान किया है। ब्रिटेन ने इसे खत्म करने के पीछे दलील दी है कि इसके जरिये भ्रष्ट अमीर लोगों को ब्रिटेन में पहुंचने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा, टियर-1 निवेशक वीजा व्यवस्था (गोल्डन वीजा) के कारण कई सुरक्षा चिंताएं पैदा हुई हैं। कई लोगों ने अपने देश में गैरकानूनी तरीके सेज्यादातर लाभार्थी रूसी रूस से आने वाले लोग धन कमाने के बाद इस वीजा का अनुचित लाभ उठाकर ब्रिटेन में निवास व व्यापार हक हासिल किया। यह वीजा पाने वाले लोगों को अपने परिवार को भी ब्रिटेन में साथ रखने की इजाजत दी जाती है। यह व्यवस्था 2008 से चली आ रही है।
विज्ञापन
ज्यादातर लाभार्थी रूसी
इस वीजा व्यवस्था का लाभ लेने वालों में सबसे ज्यादा लोग रूस के हैं। इस व्यवस्था के आलोचक लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं कि इस बात की क्या गारंटी है कि रूसी सरकार के एजेंट नहीं हैं। बहरहाल, गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा है कि सरकार का यह कदम अवैध वित्त पर लगाम लगाने के लिए है, ताकि ब्रिटेन के लोगों का तंत्र में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन