फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No construction of commercial buildings will be allowed by razing places of worship, says Pakistan's Sindh Gov

Pakistan: कराची में तोड़ा गया 150 साल पुराना मंदिर, गुस्से में हिंदू समुदाय; मेयर ने घटना से ही इनकार किया

Mon, 17 Jul 2023 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 17 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

कराची के सोल्जर बाजार में स्थित मारी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। इससे हिंदू समुदाय में नाराजगी है। हालांकि, मेयर बैरिस्टर मुर्तजा वहाब ने ऐसी किसी भी इस घटना से इनकार किया है।  

विज्ञापन
No construction of commercial buildings will be allowed by razing places of worship, says Pakistan's Sindh Gov
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के कराची में करीब 150 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को यह बताते हुए तोड़ दिया गया कि वह पुराना और खतरनाक है। मंदिर को तोड़े जाने की खबरें सामने आने के बाद पाकिस्तान की सिंध सरकार ने कहा कि वह पूजा स्थल को तोड़कर किसी भी व्यावसायिक इमारत के निर्माण की अनुमति नहीं देगी, भले ही वह किसी अल्पसंख्यक समुदाय का क्यों न हो। बता दें, मंदिर को चोरी छिपे नहीं बल्कि पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में मंदिर तोड़ा

कराची के सोल्जर बाजार में स्थित मारी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। इससे हिंदू समुदाय में नाराजगी है। उन्होंने पाकिस्तान-हिंदू परिषद, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और सिंध पुलिस के महानिरीक्षक से मामले पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की थी।

विज्ञापन


यह है मामला
हिंदू समुदाय ने शनिवार को कहा कि 'बिल्डर माफिया' ने सोल्जर बाजार में 150 साल से अधिक पुराने मारी माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया क्योंकि दो लोगों इमरान हाशमी और रेखा बाई ने कथित तौर पर 'फर्जी दस्तावेजों' का इस्तेमाल करके एक बिल्डर को प्रॉपर्टी बेच दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने मंदिर की जमीन पर एक व्यावसायिक इमारत बनाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार देर रात मंदिर को ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि रेखा ने जमीन के कुछ हिस्से का मालिक होने का दावा किया है। अधिकारी ने कहा है कि सिंध सरकार के ताजा निर्देशों के तहत पुलिस अब कराची के मद्रासी हिंदू समुदाय के साथ समन्वय कर रही है जो पिछले कई दशकों से मंदिर का प्रबंधन कर रहा था।


मेयर ने किया इनकार
घटना पर संज्ञान लेते हुए सिंध सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने वादा किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल को तोड़कर किसी भी व्यावसायिक इमारत के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्तजा वहाब ने कहा कि मंदिर अभी भी सही सलामत है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हस्तक्षेप किया है और हिंदू पंचायत को सही तथ्यों का पता लगाने में पुलिस की सहायता करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सभी समुदायों के लोगों के साथ खड़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed