No Guy Can Be Friend: 'बेगम के दोस्ती करने पर सख्ती, लड़कों से आपत्ति'; दुबई के करोड़पति से जुड़ा वीडियो वायरल
26 साल के युवा करोड़पति ने बेगम को खुश रखने के लिए उसके नौकरी न करने का नियम बनाया है। घर में खाना बनाने की जरूरत नहीं, हर दिन बाहर खाते हैं। इसके साथ ही इस करोड़पति ने अपनी खूबसूरत बीवी की दोस्ती पर भी नियम बना रखे हैं। जानिए दिलचस्प कहानी
विस्तार
30 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम के इस वायरल वीडियो को 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 30 लाख से अधिक लोग वीडियो देख चुके हैं। @soudiofarabia हैंडल से शेयर वीडियो में महिला अपनी शानदार जीवनशैली दिखाती है।
घर के सभी खर्चे पति खुद ही संभालता है
इस वीडियो में महिला ने करोड़पति पति की पसंद और उसके लिए बनाए गए नियमों का जिक्र करते हुए कहा, 'उसके बैग हमेशा जूती / सैंडल से मैच करने वाले रंगों के होने चाहिए। बीवी को दफ्तर जाकर काम करने की अनुमति नहीं, क्योंकि उसके और पूरे घर के सभी खर्चे पति खुद ही संभालता है।'
महिला बोली- मैं राजकुमारी... सौदिरेला
खाने को लेकर बात करते समय महिला बताती है कि वह कभी खाना नहीं बनाती क्योंकि वे दोनों रोजाना बाहर खाना खाते हैं। पति हर दिन बालों और मेकअप को पेशेवर तरीके से करवाने की उम्मीद भी करता है। सौदी नाम की इस महिला ने इंस्टा वीडियो में कहा, 'आप मुझे सौदिरेला कह सकते हैं क्योंकि मैं उनकी राजकुमारी हूं। महिला सिंड्रेला नाम की राजकुमारी की तरफ संकेत कर रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो क्लिप पर अंग्रेजी में लिखा है, दुबई में मेरे करोड़पति पति ने मेरे लिए सख्त नियम बनाए हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। सौदी की इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती। पैसे के बिना ही खुश रहना बेहतर है। पति नियंत्रण रखना चाहते हैं। आप पर भरोसा नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने कहा कि यह करोड़पति पति नहीं चाहता कि आप खुश और संतुष्ट जीवन बिता सकें। एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या आपको सोचने, राय रखने, सार्वजनिक रूप से या कहीं भी अपनी बात कहने की अनुमति है?
तीन साल पहले शादी हुई, शौहर-बेगम के बीच दिलचस्प हैं समझौते
कुछ यूजर्स ने दंपती को धन-दौलत दिखाने के लिए ट्रोल भी किया। हालांकि, इससे प्रभावित हुए बिना महिला ने बेबाकी से अपनी शानदार जीवनशैली को सोशल मीडिया यूजर्स से साझा किया। महिला ने बताया कि जब वह छह साल की थी, तभी अपने परिवार के साथ दुबई शिफ्ट हो गई थीं। पति जमाल अल नादक से उनकी मुलाकात आठ साल पहले विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई। तीन साल पहले शादी हुई। दोनों के लिए निर्धारित निमयों में विपरीत लिंग के किसी भी व्यक्ति से दोस्ती न करने, एक-दूसरे के पासवर्ड जानने और हमेशा एक-दूसरे के लिए अपनी जगह खाली रखने जैसी बातें शामिल हैं।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.