फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirvav Modi will present in UK court by video link

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की अदालत में पेश होगा नीरव मोदी, मार्च से जेल में है बंद

Thu, 27 Jun 2019 11:22 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Jun 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Nirvav Modi will present in UK court by video link
नीरव मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की अदालत में सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिए पेशी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


नीरव (48) करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 14000 करोड़ रुपये) के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले और धनशोधन मामले में मार्च में अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिमी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने नीरव की जमानत की अर्जी ठुकरा दी थी, जिसके बाद से अदालत में उसकी पहली पेशी होगी। 
विज्ञापन


नीरव मोदी की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है। लंदन के रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में दिये गए अपने फैसले में न्यायमूर्ति इंग्रिड सिमलर ने कहा कि मोदी के पास फरार होने के रास्ते हैं, लिहाजा यह मानने के लिए पर्याप्त आधार हैं कि वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर नीरव मोदी के वकीलों ने कोर्ट में कहा था कि उसे जमानत दे दी जाए, वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और इंग्लैंड छोड़कर नहीं भागेंगे। कोर्ट ने भारतीय अधिकारियों से यह भी पूछा था कि वह नीरव मोदी को किस जेल में रखेंगे।


जमानत के प्रयासों पर न्यायाधीश सिमलर ने बाकी लोगों की तरह चिंताओं को दोहराते हुए फैसला सुनाया था। उन्होंने नीरव की अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इस मामले में गवाहों के हस्तक्षेप और सबूत नष्ट करने के मजबूत सबूत मिले थे। यह अभी भी हो सकता है। 

न्यायधीश ने आगे कहा था कि याचिकाकर्ता पर कई देशों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, ऐसे में उसे जमानत देना ठीक नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed