फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine people killed, many injured in a fire in a hotel in Ukraine

यूक्रेन में एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 18 Aug 2019 05:25 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 18 Aug 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
Nine people killed, many injured in a fire in a hotel in Ukraine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के टोक्यो स्टार होटल में शनिवार को भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। इसको देखते हुए प्रमुख अधिकारियों ने हॉलिडे रिसॉर्ट्स और होटलों में सुरक्षा नियमों का देशव्यापी निरीक्षण करने का अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दक्षिणी शहर के टोक्यो स्टार होटल में आग तड़के 1 बजकर 34 मिनट पर लगी। आपातकालीन सेवा विभाग ने अपने एक बयान में पहले कहा था कि आठ लोगों की मौत हो गई और दस घायल हो गए, बाद में उन्होंने मरने वालों की संख्या नौ होने की पुष्टि की। 13 दमकल वाहनों द्वारा लगभग 65 दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि ‘घायलों में से चार की हालत बहुत गंभीर है।’ ओडेसा शहर के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने अग्नि सुरक्षा आवश्यकताओं के संभावित उल्लंघनों को लेकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की ताकि आग के कारणों का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि ‘वह व्यक्तिगत रूप से इस बात का ध्यान रखेंगे कि होटल के मालिक को कानून के अनुसार सजा मिले।’ उन्होंने आग की घटना के पीड़ितों के रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed