फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine killed in Ohio shooting, shooter dead in US

13 घंटों में दो जगह गोलीबारी से दहला अमेरिका, 30 की मौत

Mon, 05 Aug 2019 03:39 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 03:39 AM IST
सार

  • 250 घटनाएं हो चुकी हैं अमेरिका में गोलीबारी की 2019 में 
  • 522 लोग मारे गए इस साल गोलीबारी की घटनाओं में
  • 2040 लोग घायल हुए हैं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक

विज्ञापन
Nine killed in Ohio shooting, shooter dead in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

अमेरिका में बीते 13 घंटे में गोलीबारी की दो घटनाओं में 30 लोग मारे गए, जबकि कई घायल हो गए। ओहियो के डेटॉन शहर में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। इससे पहले, शनिवार को ही सुबह टेक्सास प्रांत के शहर अल पासो में एक बंदूकधारी ने कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ओहियो के डेटॉन में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक बजे एक बार नेड पैपर्स के बाहर गोलीबारी हुई। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में घबराए लोग को गलियों में भागते दिख रहे हैं। इसमें गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। वहीं, टेक्सास में असॉल्ट राइफल से लैस 21 वर्षीय बंदूकधारी ने वॉलमार्ट स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


खून से लथपथ स्टोर के कर्मचारी और ग्राहक बाहर की ओर भागे। कुछ गलियारे में इधर उधर छिप गए। फोन के कैमरों से बनाए गए वीडियो में स्टोर के पार्किंग में कई शव बिखरे नजर आए। शहर के पुलिस प्रमुख ग्रेग एलन ने कहा कि घटना में 20 लोग मारे गए, जबकि 26 घायल हो गए। घायलों और मृतकों की उम्र 35 से 82 साल के बीच है। हमलावर ने वॉलमार्ट स्टोर के बाहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीबारी से पहले पोस्ट किया पत्र 

Nine killed in Ohio shooting, shooter dead in US
टेक्सास में गोलीबारी - फोटो : Social media

टेक्सास में गोलीबारी करने वाले की पहचान डलास के रहने वाले पैट्रिक क्रूसियस के तौर पर की गई है। गोलीबारी से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया। यह पत्र श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ दिखाने वाली भाषा, अप्रवासियों एवं लैटिन अमेरिकियों के खिलाफ नस्ली घृणा से भरा है, जिसमें उन पर नौकरियां छीनने का आरोप लगाया गया है।

ट्रंप ने ट्वीट कर की निंदा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। यह गोलीबारी न सिर्फ त्रासदी से भरी हुई है, बल्कि कायरतापूर्ण हरकत है।

पिछले महीने भी हुई थी गोलीबारी की घटना

टेक्सास में गोलीबारी की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर एक 28 वर्षीय व्यक्ति को इरादतन गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed