Nikhil Gupta: निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप
भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में 24 साल जेल की सजा सुनाई गई। एफबीआई ने बताया कि उन्होंने हत्या, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग में दोष स्वीकार किया।
भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में 24 साल जेल की सजा सुनाई गई। एफबीआई ने बताया कि उन्होंने हत्या, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग में दोष स्वीकार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल जेल की सजा सुनाई गई है। निखिल गुप्ता को शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था और उसे 24 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है। मामले में एफबीआई ने बताया कि यह मामला दिखाता है कि वे विदेशी नागरिकों द्वारा अमेरिका में नागरिकों को धमकाने या नुकसान पहुंचाने के प्रयासों के खिलाफ लगातार सतर्क हैं।
एफबीआई का कहना है कि निखिल गुप्ता ने हत्या के लिए पैसे देने, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की पूरी जिम्मेदारी मानी है। उनका दोष संयुक्त राज्य की अदालत में स्वीकार किया गया वहीं एफबीआई के असिस्टेंट डायरेक्टर रोमन रोजहावस्की ने कहा कि अमेरिकी नागरिक को सिर्फ स्वतंत्रता से अपनी राय रखने के कारण निशाना बनाया गया था, लेकिन कानून ने समय रहते इसे रोका।
ये भी पढ़ें:- US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग ले जा रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 की मौत; सामने आया घातक वीडियो
अमेरिकी अधिकारियों ने फेल की साजिश
बता दें कि इस मामले में अमेरिका की न्याय विभाग ने बताया कि निखिल गुप्ता को एक भारतीय सरकारी कर्मचारी (जिसका नाम मामले में नहीं बताया गया) ने भर्ती किया था ताकि पन्नून की हत्या के लिए हिटमैन की व्यवस्था की जा सके। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने साजिश को फेल कर दिया। इसके अलावा, भारत की विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अब निखिल गुप्ता भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश चुनाव में हिंदू: 79 उम्मीदवारों की थी दावेदारी, जीते सिर्फ चार; कैसे बदल गया 20 साल का आंकड़ा?
समझिए कौन है गुरपतंत सिंह पन्नू
गौरतलब है कि गुरुपतवंत सिंह पन्नूं भारत द्वारा आतंकवादी घोषित हैं और इसके पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता भी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी भी मामले में जो अमेरिका में नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, कानून उन्हें बख्शेगा नहीं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.