फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria north Central Gunmen Attack many killed and injured know All updates in hindi

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का हमला: 40 लोगों की हत्या की, पीड़ित बोले- जल्लादों ने घरों को भी फूंक डाला

Wed, 22 May 2024 05:53 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आबुजा Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 05:53 AM IST
सार

जुराक के निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया कि जैसे ही वे लोग हमारे गांव में घुसे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बिना किसी दया भाव के उन्होंने 40 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। मैं किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचा पाया था। मैंने अभी तक अपने परिवार को नहीं देखा।

विज्ञापन
Nigeria north Central Gunmen Attack many killed and injured know All updates in hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। आरोपियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की। निवासियों का कहना है कि आरोपियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। बता दें, यहां किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर झड़प होती रहती है। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। 

निवासी बोले- मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि पठारी बंगलाला के जंगलों में सुरक्षा एजेंटों के हमलों से भाग रहे डाकुओं ने सोमवार देर रात जुराक और डाकाई गांव पर हमला कर दिया। सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को ढेर कर दिया। वहीं, भागते हुए डाकुओं ने नौ लोगों की जान ले ली। गांव के निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक है। बंदूकधारी दर्जनों की संख्या में थे। उन्होंने बाइक पर गांव में धावा बोला था। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कई लोगों का अपहरण कर लिया और कई घरों को फूंक दिया।  

विज्ञापन


मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई
जुराक के निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया कि जैसे ही वे लोग हमारे गांव में घुसे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बिना किसी दया भाव के उन्होंने 40 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। मैं किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचा पाया था। मैंने अभी तक अपने परिवार को नहीं देखा। वहीं, एक अन्य निवासी टिमोती हारुना ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कई लोगों का अपहरण कर लिया। उन्होंने हमारे घरों में आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed