{"_id":"60549db18ebc3ed94a218429","slug":"new-zealand-two-killed-one-seriously-injured-in-a-knife-wrenching-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड : चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड : चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Fri, 19 Mar 2021 06:18 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, वेलिंगटन।
पीटीआई, वेलिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में एक घर के अंदर शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक स्कॉट बियर्ड ने बताया कि उन्होंने हमले के संदिग्ध से पूछताछ की है, उसे भी चोटे आईं हैं और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने संवाददताओं को बताया कि दोहरा हत्याकांड दुखद है और परिवार शोकाकुल है।
विज्ञापन
बियर्ड ने बताया कि उपनगर उपसोम के एक घर से पुलिस को सुबह साढ़े ग्यारह बजे फोन किया गया और वहां पहुंचने पर तीन लोगों को गंभीर हालत में पाया गया। उनमें से दो ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की अस्पताल में सर्जरी चल रही है। उन्होंने कहा कि चारों लोग एक दूसरे को जानते थे, मामले की जांच चल रही है और हत्या के पीछे के कारण के बारे में वह अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन