फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand flood situation critical in Canterbury state of emergency declared

न्यूजीलैंड : कैंटरबरी में बाढ़ से हालात गंभीर, आपात स्थिति की घोषणा

Tue, 01 Jun 2021 01:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वेलिंगटन
एजेंसी, वेलिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jun 2021 01:41 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड के कैंटरबरी इलाके में मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर
  • 16 इंच बारिश होने के बाद आपात स्थिति की घोषणा, बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई

विज्ञापन
New Zealand flood situation critical in Canterbury state of emergency declared
न्यूजीलैंड के कैंटरबरी इलाके में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

न्यूजीलैंड के कैंटरबरी इलाके में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। सोमवार को यहां सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बचाव अभियान के दौरान कुछ लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद भी ली गई। यहां सोमवार को कुछ जगहों पर 40 सेंटीमीटर (16 इंच) बारिश होने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


सेना के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन जेक फेबर ने बताया कि दारफील्ड शहर में पेड़ पर चढ़ा एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में कूद गया था और तैरकर सुरक्षित बाहर आना चाहता था, लेकिन वह बाढ़ के पानी में बह गया। बाढ़ में कई मवेशी भी बह गए हैं। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसका पता लगाया गया और बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी तरह ऐसे ही बाढ़ से घिरी एक कार की छत से एक बुजुर्ग दंपती को भी हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बचा लिया गया। सेना ने 50 से अधिक लोगों को निकालने में मदद की। इस दौरान एनएच-90 सैन्य हेलीकॉप्टर से रात के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पत्रकारों से कहा कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों के बारे में सोचकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया बाढ़, चक्रवात, आग की घटनाओं और यहां तक कि चूहों से फैलने वाले प्लेग रोग से अनजान नहीं है। दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में काफी चुनौतियां देखी हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर चला बचाव अभियान
सैन्य अधिकारी कैप्टन जेक फैबर ने बताया कि पूरी रात लोग खुद को बचाए जाने और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने का इंतजार करते रहे। पूरी रात लोगों को बचाने का अभियान जारी रहा। बाढ़ की वजह से कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है, जो बेहद दुखदायी है। उन्होंने बताया कि एक सिविलियन हेलीकॉप्टर पायलट ने बाढ़ में हाथ-पांव मार रहे एक व्यक्ति का हाथ खींचकर उसकी जान गंवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed