फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York Times warns of tens of thousands of possible casualties in Ukraine Russia conflict news in Hindi

Ukrain-Russia Conflict: रूस-यूक्रेन संघर्ष में हजारों लोगों की जा सकती है जान, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट

Sun, 06 Feb 2022 12:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Feb 2022 12:38 PM IST
सार

अमेरिका ने बीते गुरुवार को आरोप लगाया था कि रूस, यूक्रेन की सेना पर फर्जी हमले की साजिश रच रहा है, जिससे मॉस्को इस पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर सके।

विज्ञापन
New York Times warns of tens of thousands of possible casualties in Ukraine Russia conflict news in Hindi
यूक्रेन का सैनिक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र दि न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन में बनी सैन्य तनाव की स्थिति की वजह से 50 हजार नागरिकों की मौत हो सकती है। अखबार ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा कि इस संघर्ष में जान गंवाने वाले यूक्रेन के सैनिकों की संख्या 25 हजार और रूस के ऐसे सैनिकों की संख्या 10 हजार तक हो सकती है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस संघर्ष के चलते 10 से 50 लाख लोगों को शरणार्थी होना पड़ सकता है और इनमें से अधिकतर पोलैंड का रुख करेंगे। उधर, यूक्रेन के साथ तनाव बढ़ने के बीच रूस ने अपने सहयोगी बेलारूस में लंबी दूरी के परमाणु क्षमता युक्त बमवर्षक विमानों को शनिवार को गश्त पर भेजा था। इस तैनाती के साथ यूक्रेन के पास रूस की सैन्य मौजूदगी बढ़ी है जिससे रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज आने वाले सप्ताह में रूस और यूक्रेन की यात्रा करेंगे। इस यात्रा से यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव से निपटने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर इसका हल तलाशने के राजनयिक प्रयासों को बल मिलेगा। मैक्रों सोमवार को मॉस्को और मंगलवार को कीव की यात्रा करेंगे। शोल्ज 14 को कीव और 15 फरवरी को मास्को की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed