{"_id":"65047fcf0752c1994407f853","slug":"new-york-fashion-week-models-engage-in-a-mud-fight-see-video-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान 'मड फाइट' करती नजर आईं मॉडल्स, नजारा देखकर दंग रह गए दर्शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान 'मड फाइट' करती नजर आईं मॉडल्स, नजारा देखकर दंग रह गए दर्शक
Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
सार
US: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फैशन शो में मॉडल्स मड फाइट करती नजर आईं। फैशन डिजाइनर और आर्टिस्ट एलेना वेलेज के नए कलेक्शन को प्रदर्शित करते हुए मॉडल्स को मिट्टी में फाइट करते देखा गया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क फैशन वीक में 'मड फाइट'
- फोटो : Instagaram/dietsabya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फैशन शो में मॉडल्स मड फाइट करती नजर आईं। फैशन डिजाइनर और आर्टिस्ट एलेना वेलेज के नए कलेक्शन को प्रदर्शित करते हुए मॉडल्स को मिट्टी में फाइट करते देखा गया। वेलेज ने अपने स्प्रिंग/समर कलेक्शन 2024 का मंचन करने के लिए बुशविक में एक वेयरहाउस अपना शो प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस फैशन शो का एक वीडियो @DietSabya हैंडल से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो क्लिप में मिट्टी में मॉडल्स का एक समूह दिखाया गया है। उन सभी को मिट्टी में लेटते, एक-दूसरे को पकड़ते नाटकीय प्रदर्शन दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस दृश्य को देखकर कई दर्शक दंग रह जाते हैं। कई लोग इसे मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन