{"_id":"633b00bfe393753e01491c15","slug":"new-york-city-mayor-eric-adams-joined-durga-puja-celebrations-emphasises-festivals-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर, बोले- यह हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर, बोले- यह हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात
Mon, 03 Oct 2022 09:03 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:03 PM IST
सार
इस साल दुर्गा पूजा 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। एडम्स ने रविवार को ट्वीट किया- दुर्गा पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी इसकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समारोह में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स
- फोटो : Twitter/ Mayor Eric Adams
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश और दुनियाभर में इस समय दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भी रविवार को दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के महत्व को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस साल दुर्गा पूजा 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। एडम्स ने रविवार को ट्वीट किया- दुर्गा पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी इसकी सराहना करते हैं। आज रात क्वींस में बंगाली समुदाय के साथ शामिल हुआ, यह हमारे शहर के लिए खुशी और सम्मान की बात है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समारोह में मेयर एडम्स के साथ न्यूयॉर्क शहर के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान भी थे।
पिछले महीने एडम्स ने उत्तरी अमेरिका की मंदिर समिति के गणेश रथयात्रा उत्सव में भी भाग लिया था। तब उन्होंने कहा था गणेश रथयात्रा का हिस्सा बनने का अनुभव अच्छा रहा। विविधता हमारी ताकत है।
विज्ञापन