{"_id":"5fedc3dd436d00773a708f55","slug":"new-year-2021-celebrations-begins-around-the-world-with-new-zealand-rings","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2021: आसमान में 'रिंग्स' के साथ न्यूजीलैंड ने किया नए साल का स्वागत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Year 2021: आसमान में 'रिंग्स' के साथ न्यूजीलैंड ने किया नए साल का स्वागत
Thu, 31 Dec 2020 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में इस तरह हुआ नए साल का स्वागत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2021 की शुरुआत न्यूजीलैंड ने अद्भुत आतिशबाजी के साथ की। ऑकलैंड में हुई इस आतिशबाजी और लाइट शो में आसमान में बनाई गई 'रिंग्स' के साथ ही दुनिया में नए वर्ष के स्वागत का आगाज हो गया। नए साल का उत्सव मनाने के लिए हजारों लोग जमा हुए। बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 4.30 बजे न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हुआ।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने भी सिडनी में मनमोहक आतिशबाजी के नजारों के साथ नए साल का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे नव वर्ष आगमन का उत्सव शुरू हुआ। दुनिया में नए साल का सबसे पहले स्वागत प्रशांत महासागर में स्थिति द्वीपीय देश समोआ (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे) ने किया। इसके बाद न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न मनाया गया। दुनिया में नए साल का उत्सव सबसे आखिर में बेकर्स आइलैंड में मनाया जाएगा, जो मध्य प्रशांत महासागर में स्थित है।
विज्ञापन
#WATCH | New Zealand rings in the New Year with fireworks show pic.twitter.com/1Pf2PTUmwj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 31, 2020