फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Trial against woman convicted of killing seven babies accused for attempting murder of newborn in UK

UK: सात मासूमों को मौत के घाट उतारने की दोषी महिला पर फिर शुरू हुआ मुकदमा, अब नवजात की हत्या की कोशिश का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 10:05 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

लेटबी पर आरोप है कि फरवरी 2016 में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में उसने समय से पहले जन्में एक नवजात को मारने की कोशिश की थी। अदालत में सुनवाई के दौरान वकील निक जॉनसन ने आरोप लगाया कि आरोपी नर्स को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने लगभग रंगे हाथों पकड़ लिया था।

विज्ञापन
New Trial against woman convicted of killing seven babies accused for attempting murder of newborn in UK
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

बच्चों की हत्या के आरोप में दोषी महिला पर ब्रिटेन में फिर से मुकदमा शुरू किया गया है। महिला पर अब एक नवजात बच्ची की हत्या के प्रयास का आरोप है। आरोपी महिला लूसी लेटबी ने हत्या की कोशिश वहीं की, जिस अस्पताल में वह काम करती थी। 

विज्ञापन

शिशु की श्वास नली से छेड़छाड़ का आरोप
जानकारी के अनुसार, लेटबी पर आरोप है कि फरवरी 2016 में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में उसने समय से पहले जन्में एक नवजात को मारने की कोशिश की थी। अदालत में सुनवाई के दौरान वकील निक जॉनसन ने आरोप लगाया कि आरोपी नर्स को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने लगभग रंगे हाथों पकड़ लिया था। वकील ने बताया कि आरोपी ने शिशु की श्वास नली को हटा दिया था। शिशु वेंटिलेटर पर थी। 

विज्ञापन

वकील ने अदालत को समझाया पूरा मामला
वकील ने समझाया कि यदि शिशु की हृदय गति या रक्त में ऑक्सीजन का स्तर निश्चित स्तर से नीचे गिरता है तो अलार्म बज जाएगा। लेकिन जब बाल रोग विशेषज्ञ रवि जयराम नर्सरी में गए तो उन्होंने देखा कि लेटबी बच्ची के पास खड़ी थी। बच्ची का ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा था, लेकिन उसका अलार्म नहीं बजा। लेटबी बच्ची को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर रही थी। उन्होंने जूरी को बताया कि लेटबी को डॉ. जयराम ने रंगे हाथों पकड़ा। अदालत को वकील ने बताया कि पिछले साल लेटबी को 2015 और 2016 के बीच सात शिशुओं की हत्या और छह शिशुओं की हत्या के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेटबी ने हत्या के प्रयासों के आरोपों को नकारा
वकील की तमाम दलीलों के बीच, कटघरे में बैठी लेटबी ने हत्या के प्रयास से इनकार कर दिया। लेटबी के वकील बेन मायर्स ने कहा  कि एक बार दोष सिद्ध होने से यह साबित नहीं किया जा सकता कि हत्या के प्रयास की आरोपी भी वही है। हम आपके सबूतों का समर्थन नहीं करते। हम तमाम आरोपों को खारिज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed