फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New sub lineage of COVID Delta variant detected in Sri Lanka samples sent to Hong Kong lab news in Hindi

Coronavirus: श्रीलंका में सामने आया कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का नया स्वरूप, हांगकांग की लैब भेजे गए नमूने

Fri, 19 Nov 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Nov 2021 09:26 PM IST
सार

श्रीलंका में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के बेहद घातक डेल्टा वैरिएंट के एक नए उप-वंश का पता लगाया है। इसके बारे में जानकारी के लिए नमूनों को हांगकांग की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। यह श्रीलंका में उत्पन्न होने वाला कोरोना का तीसरा वैरिएंट है।

विज्ञापन
New sub lineage of COVID Delta variant detected in Sri Lanka samples sent to Hong Kong lab news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

श्रीलंका में शुक्रवार को कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का एक नया उप-वंश का पता चला है। इसका वैज्ञानिक नाम बी.1.617.1.एवाई 104 रखा गया है और यह इस द्वीपीय देश में पैदा होने वाला कोरोना वायरस का तीसरा म्यूटेशन बन गया है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट बेहद संक्रामक है और इस साल की शुरुआत और मध्य में पूरी दुनिया में तेजी से इस बीमारी के मामले बढ़ने की वजह बना था। 

विज्ञापन


हालांकि, श्रीलंका में सामने आए डेल्टा वैरिएंट के इस 'एवाई 104' उप-वंश की संक्रामक क्षमता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने बताया कि उप-वंश के नमूनों को आगे के विश्लेषण के लिए हांगकांग में प्रयोगशालाओं को भेजा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस उप-वंश की पहचान यूनिवर्सिटी ऑफ श्री जयवर्धनेपुरा के शोधार्थियों ने की है।
विज्ञापन


श्रीलंका में अब तक ये तीन वैरिएंट आ चुके हैं सामने
यूनिवर्सिटी में मॉलीक्यूलर और सेल बायोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. चंदिमा जीवादरा ने कहा कि इस वैरिएंट के साथ अब देश में उत्पन्न हुए वैरिएंट की संख्या तीन हो गई है। उन्होंने बताया कि देश में सबसे पहले बी.411 वैरिएंट सामने आया था जो मूल कोरोना वायरस के वंश का था। दूसरा वैरिएंट को बी.1.617.2. एवाई 28 नाम दिया गया था। वहीं, तीसरा वैरिएंट यह बी.1.617.2. एवाई 104 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में 288 नमूनों में हुई है इस नए वैरिएंट की पुष्टि
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि नया वैरिएंट उत्तरी, उत्तर-मध्य और दक्षिणी प्रांतों में सामने आया है। वहीं, इससे पहले  के यहां उत्पन्न हुए वैरिएंट पश्चिमी प्रांत (कोलंबो) में सामने आए थे। उन्होंने बताया कि इस वैरिएंट के बारे में नमूनों की रैंडम जांच के दौरान पता चला। जांच में 288 नमूनों में कोरोना के इस नए 'एवाई 104' वैरिएंट की पुष्टि हुई वहीं 479 मामलों मे 'एवाई 28' वैरिएंट की पुष्टि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed