फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   New Quest Unlocked: Extremism in gaming needs to be combated Know all about it

New Quest Unlocked: गेमिंग में अतिवाद का मुकाबला किया जाना जरूरी; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Tue, 24 Dec 2024 11:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिसम्बर के शुरू में आयोजित New Quest Unlocked नामक विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गेमिंग कंपनियों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को, गेमिंग स्थानों में हिंसक चरमपंथ से निपटने के लिए एक मंच पर एकत्र किया गया।

विज्ञापन
New Quest Unlocked: Extremism in gaming needs to be combated Know all about it
Gaming - फोटो : UN

विस्तार

छुट्टियों के इस मौसम में जब लाखों लोग नए गेमिंग उपकरण खरीद रहे हैं, जिन पर बच्चे, किशोर और वयस्क बड़े पैमाने पर गेम खेलेंगे तो ऐसे में यूएन विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इन डिजिटल क्रीडा-स्थलों को चरमपंथियों के शोषण से बहुत उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराए जाने की सख्त आवश्यकता है। उपकरणों पर गेमिंग यानि क्रीड़ाओं की लत ने मौद्रिक मूल्य की नजर से हॉलीवुड फिल्म उद्योग को भी पीछे छोड़ दिया है। यह स्तर वर्ष 2023 में $196 अरब तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


ये डिजिटल क्रीड़ा स्थल यानि मंच चरमपंथियों के लिए अपने समर्थन में बच्चों, किशोरों और व्यस्कों की भर्ती का आधार बन रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञों और गेमिंग कम्पनियों के बीच अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिल रहा है। इस बढ़ते खतरे पर चर्चा करने के लिए यूएन न्यूज की सारा डेली ने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक केंद्र के उप निदेशक स्टीवन सिकुईरा और संयुक्त राष्ट्र के अपराध व न्याय व शोध संस्थान (UNICRI) के कार्यवाहक निदेशक लीफ विलडसेन के साथ खास बातचीत की। आतंकवाद निरोधक केंद्र यूएन आतंकवाद निरोधक कार्यालय (UNOCT) का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिसम्बर के शुरू में आयोजित New Quest Unlocked नामक विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गेमिंग कंपनियों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को, गेमिंग स्थानों में हिंसक चरमपंथ से निपटने के लिए एक मंच पर एकत्र किया गया। स्टीवन सिकुईरा ने कहा कि खतरनाक रुझानों ने गेमिंग उद्योग और उससे मिलते-जुलते मंचों के साथ, एक सहयोगी शोध नजरिए आवश्यकता की जरूरत उत्पन्न कर दी है। उन्होंने इस बारे में जानकारी भी साझा की कि चरमपंथी समूह, किस तरह गेमिंग स्थानों और उनसे मिलते-जुलते मंचों डिस्कॉर्ड और टेलीग्राम को तेजी से निशाना बना रहे हैं। आइए पढ़ते हैं विस्तार से...
विज्ञापन
विज्ञापन


- आपके संयुक्त कार्यक्रम New Quest Unlocked ने UNICRI और UNOCT के साथ-साथ गेमिंग कंपनियों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाया। इस सहयोग को कहां से प्रेरणा मिली?
स्टीवन सिकुईरा: पिछले साल यानि 2023 में, गेमिंग उद्योग और आस-पास के मंचों का मौद्रिक मूल्य $196 अरब था. तुलना करें तो हॉलीवुड फ़िल्म उद्योग लगभग 40 अरब डॉलर का था, इसलिए गेमिंग उद्योग, फ़िल्म उद्योग के आकार से पाँच गुना अधिक है। युवा लोगों तक इन मंचों के माध्यम से आतंकवादी और हिंसक चरमपंथी समूह पहुंच बना रहे हैं और डिस्कॉर्ड, टेलीग्राम और व टिकटॉक पर प्रचार वीडियो तेजी से दिखाई दे रहे हैं। इस खतरनाक प्रवृत्ति ने गेमिंग उद्योग, सम्बन्धित मंचों और निश्चित रूप से, हमारे सदस्यों और सदस्य देशों की सरकारों के साथ मिलकर शोध करने और काम करने की आवश्यकता को जन्म दिया है।

- हाल की खुफिया रिपोर्ट बताती हैं कि खतरे का स्तर पहले से समझे गए स्तर से अधिक है। आप वास्तव में क्या देख रहे हैं?
स्टीवन सिकुईरा: वैसे तो दुनिया भर में सामाजिक संपर्क के मामले में गेमिंग के अनेक सकारात्मक पहलू हैं- मगर इस बात का जोखिम भी बढ़ रहा है कि आतंकवादी और हिंसक चरमपंथी समूह अपने संदेश फैलाने के लिए इन मंचों और गेमिंग से जुड़े मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं। नतीजे चौंकाने वाले हैं- केवल ऑस्ट्रेलिया में ही, आतंकवाद-रोधी मामलों में से लगभग पांच में से एक मामला अब युवा लोगों से जुड़ा है और हर जांचे गए मामले में गेमिंग मंच की भूमिका है।

- ये निष्कर्ष गेमिंग मंचों के बारे में आम धारणाओं को चुनौती देते हैं। ये हालात कैसे बने हैं?
स्टीवन सिकवीरा: गेमिंग उद्योग केवल युवा लोगों के लिए ही खुला नहीं है। गेम खेलने वालों की औसत आयु बढ़ती जा रही है और यह पिछले वर्षों की तुलना में अब में लड़के और लड़कियां और महिलाएं और पुरुष लगभग समान रूप से सक्रिय हैं।

- आपका शोध विशेष रूप से अफ्रीका के गेमिंग बाजार पर केंद्रित है। भविष्य की चुनौतियों को समझने में यह क्षेत्र इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
लीफ विलडसेन: अफ्रीका वास्तव में मोबाइल गेम के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन गया है। 11 प्रतिशत की अभूतपूर्व साल-दर-साल वृद्धि दर के साथ यह महाद्वीप एक असाधारण अवसर और सम्भावित कमजोरी दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा लक्ष्य उद्योग, समुदाय, इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति और पूरे महाद्वीप में इस खतरे की, हमारी अपनी समझ में मौजूद कमियों और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझना है।

- आप वैश्विक रोकथाम रणनीतियों के हिस्से के रूप में 'गेमिंग इंटेलिजेंस' नामक कुछ विकसित कर रहे हैं। यह डिजिटल सुरक्षा को कैसे बदलेगा?
लीफ विलडसेन: गेमिंग इंटेलिजेंस का ध्यान गेम, चैट और सोशल मीडिया जैसे ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म से चरमपंथी सामग्री और भर्ती गतिविधियों पर नजर रखने पर केंद्रित है। यह खुफिया जानकारी प्रारम्भिक चेतावनी प्रणालियों को सूचित करेगी, जिससे शुरुआती चरण में कट्टरपंथ का पता लगाने और उसे रोकने में मदद मिलेगी।

- इन वैश्विक रोकथाम उपायों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कितनी महत्वपूर्ण है?
लीफ विलडसेन: हम पारिस्थितिकी तंत्र के आकार को देखते हुए एआई-आधारित उपकरणों के साथ उन्नत सामग्री को मानकों के दायरे में सम्पादित और संशोधित करने वाले उपकरण विकसित और प्रयोग करना चाहते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम गेमिंग समुदाय, निजी क्षेत्र की कम्पनियों और खुद गेम खेलने वालों के साथ मिलकर काम करें, ताकि समुदाय में लोगों को शिक्षित किया जा सके और उनमें सहनक्षमता उत्पन्न की जा सके।

- अब जब हम नए वर्ष 2025 में दाखिल हो रहे हैं तो ऐसे कौन से ठोस परिणाम हैं, जो गेमिंग स्पेस को सुरक्षित बनाएंगे?
लीफ विलडसेन: साझा वैश्विक मानक बनाकर और सरकारों, तकनीकी कंपनियों और नागरिक समाज के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करके हम इन खतरों से अधिक समन्वयपूर्ण तरीके से निपटने के लिए एक रूपरेखा प्रदान कर सकते हैं।
स्टीवन सिकुईरा: ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट, डिजिटल युग की इन दोहरी वास्तविकताओं को पहचानता है और यह सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत वैश्विक प्रतिबद्धता का आहवान करता है कि डिजिटल स्थान सुरक्षित, समावेशी और मानवाधिकार सिद्धान्तों के अनुरूप हों।


अंततः गेमिंग प्रणाली में ऐसे सही कर्ताओं की तलाश करना जिनकी आवाज में दम है, लेकिन जो यह समझने के लिए भी खुले हैं कि खतरा क्या है और खतरे को कहां व कैसे कम करना है। इससे वास्तव में हमें गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने और हिंसक उग्रवाद के प्रति अधिक मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed