{"_id":"5f6e38d08ebc3e9c0127f889","slug":"new-prime-minister-of-japan-yoshihida-suga-said-stability-of-japan-china-relations-necessary-for-the-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के नए प्रधानमंत्री ने कहा, जापान-चीन संबंधों की स्थिरता क्षेत्र के लिए जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के नए प्रधानमंत्री ने कहा, जापान-चीन संबंधों की स्थिरता क्षेत्र के लिए जरूरी
Sat, 26 Sep 2020 01:08 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
जापान के नये प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा
- फोटो : Facebook/Yoshihide Suga
जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि वह और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शिखर बैठक सहित उच्चस्तरीय वार्ता करके, साथ मिलकर काम करने के लिए शुक्रवार को सहमत हुए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शी की जापान की यात्रा की संभावना के बारे में चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
सुगा ने फोन पर हुई अपनी बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने शी से कहा कि जापान-चीन संबंधों की स्थिरता बहुत जरूरी है, न सिर्फ दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी।
विज्ञापन
बता दें कि इन दोनों एशियाई देशों के बीच हाल के समय में संबंधों में सुधार हुआ है क्योंकि चीन का अमेरिका के साथ तनाव चल रहा है।