{"_id":"6733710138a147ee94056c06","slug":"new-president-donald-trump-s-decision-south-dakota-governor-kristi-noem-becomes-homeland-security-secretary-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला, दक्षिण डकोटा की गर्वनर क्रिस्टी नोएम बनीं होमलैंड सुरक्षा सचिव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला, दक्षिण डकोटा की गर्वनर क्रिस्टी नोएम बनीं होमलैंड सुरक्षा सचिव
Tue, 12 Nov 2024 08:45 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:45 PM IST
सार
क्रिस्टी नोएम 2018 में पहली बार दक्षिण डकोटा की पहली महिला गर्वनर बनीं थीं। 2018 के चुनाव में उनको तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला था।
विज्ञापन
क्रिस्टी नोएम
- फोटो : X/@KristiNoem
विस्तार
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबियों को विभाग बांटना शुरू कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण डकोटा की गर्वनर क्रिस्टी नोएम को नया होमलैंड सुरक्षा सचिव बनाया है।
क्रिस्टी नोएम 2018 में पहली बार दक्षिण डकोटा की पहली महिला गर्वनर बनीं थीं। 2018 के चुनाव में उनको तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला था। गर्वनर के तौर पर उन्होंने कोविड के दौरान मास्क पहनने के आदेश को लागू करने से मना कर दिया था। होमलैंड सुरक्षा विभाग में नोएम हाल ही में अमेरिका के बॉर्डर जार चुने गए टॉम होमन के साथ काम करेंगीं। बॉर्डर जार अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक होता है। इसे देश की सीमा सुरक्षा नीतियों और आव्रजन से जुड़े मामलों में समन्वय के लिए नियुक्त किया जाता है।
9/11 हमलों के बाद बना होमलैंड सिक्योरिटी विभाग
अमेरिका में 9/11 हमलों के बाद होमलैंड सिक्योरिटी विभाग बनाया गया था। यह अमेरिका की बड़ी सुरक्षा एजेंसी है। इसका काम सीमा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकी खतरों की जांच, प्राकृतिक आपदाओं पर कार्रवाई और सीमा शुल्क कानून लागू करना है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में शामिल था नाम
होमलैंड सुरक्षा सचिव बनीं क्रिस्टी नोएम का नाम अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवारों में भी शामिल रहा। रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के तौर पर भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी और क्रिस्टी नोएम ने स्ट्रा पोल में 15 फीसदी वोट हासिल किए थे।
चुनाव में ट्रंप को मिली है जीत
गौरतलब है कि अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को 50.3 फीसदी वोट के साथ कुल 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी और भारतवंशी डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस को केवल 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट (48.1 फीसदी वोट) मिले हैं। वोटों की संख्या के मामले में देखें तो ट्रंप को कुल 7.51 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 7.18 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन