{"_id":"65485ccd9de4296b9d0181d7","slug":"new-poll-finds-donald-trump-holds-an-edge-over-president-joe-biden-in-these-critical-states-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"POLL: चुनाव से सालभर पहले ही पांच मुख्य राज्यों में बाइडन से आगे ट्रंप, राष्ट्रपति की टीम बोली- बदलेंगे समीकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
POLL: चुनाव से सालभर पहले ही पांच मुख्य राज्यों में बाइडन से आगे ट्रंप, राष्ट्रपति की टीम बोली- बदलेंगे समीकरण
Mon, 06 Nov 2023 08:57 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:57 AM IST
सार
जो बाइडन के प्रचार अभियान के प्रवक्ता केविन मुनोज का कहना है कि अभी की गईं भविष्यवाणी अगले साल तक बदल जाएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन का प्रचार अभियान विजयी मतदाताओं के गठबंधन तक पहुंचने और उन्हें जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच, द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज का एक नया सर्वे सामने आया है, जिससे पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पांच प्रमुख राज्यों में राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
किस राज्य में कितना समर्थन
राज्य ट्रंप को समर्थन बाइडन को समर्थन
नेवादा 52 % 41 %
जॉर्जिया 49 % 43 %
एरिजोना 49 % 44 %
मिशिगन 48 % 43 %
पेन्सिलवेनिया 48 % 44 %
यह सर्वे 22 अक्टूबर से तीन नवंबर तक टेलीफोन के जरिए कराया गया था।
इस राज्य में बाइडन आगे
हालांकि, एक ऐसा भी राज्य है, जहां बाइडन ने ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। सर्वे के अनुसार, विस्कॉन्सिन में बाइडन ने ट्रंप को फिलहाल पीछे छोड़ दिया है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति को 47 फीसदी लोगों का , जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को 45 फीसदी का समर्थन मिला हुआ है।
विज्ञापन
अगले साल तक बदलेंगी भविष्यवाणी
बाइडन के प्रचार अभियान के प्रवक्ता केविन मुनोज का कहना है कि अभी की गईं भविष्यवाणी अगले साल तक बदल जाएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन का प्रचार अभियान विजयी मतदाताओं के गठबंधन तक पहुंचने और उन्हें जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हम अगले साल होने वाले चुनाव के बारे में चिंता नहीं करेंगे बल्कि दिन-रात काम करके जीत दर्ज करेंगे। आज के समीकरण अगले साल तक बदल जाएंगे।
विज्ञापन
महिलाओं की पसंद बाइडन
इन राज्यों में, बाइडन को 30 वर्ष से कम उम्र के मतदाताओं द्वारा केवल एक प्रतिशत अंक का समर्थन मिला है। हिस्पैनिक मतदाताओं (लाटिन भाषा बोलने वाले) के बीच उनकी बढ़त अब घटकर एकल अंक में आ गई है। इसके अलावा, शहरी क्षेत्रों में उनकी बढ़त ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रंप की बढ़त का आधा है। वहीं, अगर जेंडर की बात की जाए तो महिलाएं अभी भी जो बाइडन को प्राथमिकता दे रही हैं। हालांकि, पुरुषों ने दोगुने बड़े अंतर से ट्रंप का समर्थन किया है।
2020 में बाइडन का समर्थन करने वाले पेंसिल्वेनिया के मतदाता स्पेंसर वीस भी अब ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को देखना पसंद करेंगे, जो देश के लिए एक सकारात्मक रोल-मॉडल नेता हो। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप के पास इस बारे में अपनी समझ है।