फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new orleans truck attack victims emotional story what we know

New Orleans: कोई एकल मां तो कोई फुटबॉल खिलाड़ी, न्यू ऑर्लियंस हमले में मरने वालों की कहानी भावुक कर देगी

Thu, 02 Jan 2025 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

28 साल की निकोल पेरेज एकल मां थी और उस हाल ही में ऑफिस में पदोन्नति मिली थी। निकोल जल्द ही नए अपार्टमेंट में शिफ्ट करने वाली थी और वह अपने चार साल के बेटे के साथ रहती थी।

विज्ञापन
new orleans truck attack victims emotional story what we know
घटना की जांच में जुटी एफबीआई - फोटो : एएनआई

विस्तार

न्यू ऑर्लियंस में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को अमेरिका सेना के एक पूर्व सैनिक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है और 30 अन्य घायल हुए हैं। आरोपी की पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी के ट्रक पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा लगा था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही ढेर कर दिया था। अभी तक हमले में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन परिवार के सदस्यों और दोस्तों से बात कर चार पीड़ितों के बारे में जानकारी मिली है। जिनमें कोई एकल मां तो कोई फुटबॉलर था, जिनके कई सपने थे, लेकिन एक व्यक्ति की सनक से इनकी असमय मौत हो गई। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन


निकोल पेरेज़
28 साल की निकोल पेरेज एकल मां थी और उस हाल ही में ऑफिस में पदोन्नति मिली थी। निकोल जल्द ही नए अपार्टमेंट में शिफ्ट करने वाली थी और वह अपने चार साल के बेटे के साथ रहती थी। निकोल के बॉस ने बताया कि वह अपने बेटे को पढ़ना-लिखना सिखा रही थी। उन्होंने बताया कि पेरेज एक मेहनती कर्मचारी और समर्पित मां थी।  
विज्ञापन


टाइगर बेक
27 साल का टाइगर बेक, लुइसियाना के निकटवर्ती लाफायेट का निवासी था और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से उसने स्नातक की पढ़ाई की थी। बेक के हाई स्कूल के प्रिंसिपल मार्टी कैनन ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस के हमले में बेक की भी मौत हो गई। कैनन ने बताया कि करीबी दोस्तों से उन्हें बेक की मौत के बारे में पता चला। बेक प्रिंसटन विश्वविद्यालय में फुटबॉल खेलता था और कैनन ने उसे बढ़िया एथलीट बताया। कैनन ने कहा कि वह होशियार था, वह एक बौद्धिक युवक था। बेक फिलहाल न्यूयॉर्क में फाइनेंस के क्षेत्र में काम कर रहा था और छुट्टियां मनाने के लिए न्यू ऑर्लियंस गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्यरा डेडॉक्स
मिसिसिपी की 18 वर्षीय निक्यरा डेडॉक्स भी न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में मारे गए लोगों में शामिल है। डेडॉक्स नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने वाली थी और जनवरी के अंत में ब्लू क्लिफ कॉलेज में उसका नर्सिंग कोर्स शुरू होने वाला था। वह अपने चचेरे भाई और एक दोस्त के साथ न्यू ऑर्लियंस में नए साल का जश्न मना रही थी, उसी दौरान हुए हमले में उसकी मौत हो गई। डेडॉक्स की मां ने फेसबुक पर साझा एक पोस्ट में अपनी बेटी की मौत की पुष्टि की।  


रेगी हंटर
37 वर्षीय रेगी हंटर भी जान गंवाने वाले लोगों में शामिल है। बैटन रूज के निवासी रेगी हंडर दो बच्चों के पिता थे। हंटर, एक गोदाम प्रबंधक थे और उन्हें अपने बेटे की शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व था और वे अक्सर अपने दोस्तों और परिवारजनों से इसका जिक्र करते रहते थे। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed