फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Jersey Indian-origin couple children found dead in Plainsboro USA

USA Crime: अमेरिका में भारतीय मूल के दंपती और दो बच्चों के शव बरामद, न्यूजर्सी में खरीदा था 5.28 करोड़ का मकान

Fri, 06 Oct 2023 06:28 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

अमेरिका में भारतीय मूल के दंपती और दो बच्चे घर के अंदर मृत पाए गए। न्यू जर्सी की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की है। चारों की मौत प्लेन्सबोरो इलाके में हुई है।

विज्ञापन
New Jersey Indian-origin couple children found dead in Plainsboro USA
crime demo - फोटो : MID DAY

विस्तार

अपराध की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चों को अपने ही घर में मृत पाया गया है। न्यू जर्सी पुलिस इस मामले को हत्याकांड मानकर जांच कर रही है। प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग ने कहा, मृतकों की पहचान 43 वर्षीय तेज प्रताप सिंह, पत्नी सोनल परिहार (42) के रूप में हुई है। दंपती के 10 और 6 साल के बच्चों को भी मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक चारों शव अमेरिकी समय के अनुसार, बुधवार शाम 4:30 बजे के आसपास बरामद किए गए।
विज्ञापन


आम जनता को बड़ा खतरा नहीं
क्राइम के बारे में मिडलसेक्स काउंटी के अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के प्रमुख इमोन ब्लैंचर्ड ने बताया, पुलिस हत्या के एंगल से मौत के कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम अधिकारियों के पास प्लेन्सबोरो में 911 कॉल आई। जांच करने पहुंची पुलिस को घर के भीतर से चार शव बरामद हुए। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि आम जनता को कोई बड़ा खतरा नहीं है।
विज्ञापन


सामुदायिक रूप से सक्रिय थे पति-पत्नी
पुलिस ने इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग से संपर्क करने की अपील भी की है। रिपोर्ट के अनुसार परिवार में किसी अनहोनी का पता उस समय चला जब एक रिश्तेदार ने फोन किया। रिश्तेदारों के हवाले से सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट में बताया गया कि चारों की मौत की खबर झटका देने वाली है, क्योंकि भारतीय मूल का यह दंपती बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहा था। विशेष रूप से तेज प्रताप सिंह समुदायिक काम में सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती इंजीनियर और एचआर प्रोफेशनल
मौत के बाद आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार तेज नेस डिजिटल इंजीनियरिंग के लिए लीड एपीआईएक्स इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। रिश्तेदारों के मुताबिक तेज आईटी, जबकि पत्नी सोनल परिहार एचआर प्रोफेशनल थीं।


5.28 करोड़ में खरीदा घर, पड़ोसी ने बताया व्यवहार
न्यूज 12 न्यू जर्सी की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में से एक विकॉफ और एक मिलस्टोन रिवर स्कूल में पढ़ाई करते थे। खबरों के अनुसार, तेज सिंह और सोनल परिहार ने अगस्त 2018 में 6.35 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5.28 करोड़ रुपये) में अपना घर खरीदा था। पड़ोसियों ने भी परिवार को मिलनसार बताया। गोपनीयता की शर्त पर एक महिला ने बताया, उसकी बेटी आमतौर पर स्कूल जाते समय बस स्टॉप पर 6 साल की लड़की से मिलती थी, लेकिन उस लड़की का दिखाई नहीं देना अटपटा लगा। महिला के मुताबिक उसने उस सुबह परिहार को मैसेज भी भेजा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed