फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New ISIS leader Abu al Hasan caught in Turkey and blast in UAE restaurant

Big News: तुर्की में पकड़ा गया आईएसआईएस का नया सरगना अबू-अल-हसन, यूएई के रेस्तरां में विस्फोट, पढ़ें खास खबरें

Fri, 27 May 2022 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्तांबुल।
एजेंसी, इस्तांबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 May 2022 03:20 AM IST
सार

खुफिया एजेंसियां इस व्यक्ति पर काफी दिन से नजर रखे थीं। पहचान पुख्ता होने के बाद इसे गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना राष्ट्रपति को दे दी गई है।

विज्ञापन
New ISIS leader Abu al Hasan caught in Turkey and blast in UAE restaurant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का नया सरगना अबू-अल-हसन अल-कुरैशी इस्तांबुल में एक स्थान पर छिपा पकड़ा गया। आईएसआईएस के पुराने सरगना को अमेरिका ने फरवरी में सीरिया में एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया था।

विज्ञापन


तुर्की की आतंकरोधी पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने इस व्यक्ति को पकड़ा। सुरक्षा कारणों से उसकी पूरी पहचान उजागर नहीं की गई है। तुर्की की वेबसाइट ओडाटीवी ने सूत्र का हवाला दिए बिना यह प्रकाशित चलाई है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक, खुफिया एजेंसियां इस व्यक्ति पर काफी दिन से नजर रखे थीं। पहचान पुख्ता होने के बाद इसे गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना राष्ट्रपति को दे दी गई है। अब उनके इसकी आधिकारिक घोषणा करने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोवाकिया में अमेरिकी दूत बन सकते हैं भारतवंशी गौतम राणा
राष्ट्रपति जो बाइडन भारतीय-अमेरिकी गौतम राणा को स्लोवाकिया में देश का राजदूत नियुक्त करने की तैयारी में हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया राणा के नामांकन पर मुहर के लिए आगे की प्रख्रिअया शुरू कर दी गई है।

अमेरिकी वरिष्ठ विदेश सेवा में काउंसलर के तौर पर जुड़े राणा फिलहाल अल्जीरिया में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन पद पर हैं। इससे पहले राणा ने स्लोवेनिया की राजधानी जबल्याना में भी अहम पद संभाल चुके हैं। व्हाइट हाउस ने राणा का नाम मंजूरी के लिए आगे भेजने के बाइडन के इरादे की घोषणा की है।

हिंदी, गुजराती व स्पैनिश भाषा के जानकार राणा, नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के मिशन उपप्रमुख हैं और वह अगस्त 2020 से फरवरी 2022 तक वहां अस्थायी राजदूत रह चुके हैं। वह नई दिल्ल के अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सलाहकार भी रह चुके हैं।

अफगानिस्तान ने किया हवाई अड्डा परिचालन के लिए यूएई से समझौता
तालिबान ने अफगानिस्तान में हवाई अड्डों के परिचालन के लिए यूएई के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने यूएई, तुर्की और कतर के साथ कई महीनों की बातचीत के बाद यह जानकारी दी। 


तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री गुलाम जेलानी वफा ने उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की उपस्थिति में अबू धाबी स्थित जीएएसी सॉल्यूशंस को हेरात, काबुल और कंधार में हवाई अड्डों का प्रबंधन करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुल्ला बरादर ने कहा, इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ, सभी विदेशी एयरलाइंस अफगानिस्तान के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगी। उड्डयन मंत्री गुलाम वफा ने कहा यूएई ने तकनीकी सहायता और मुफ्त टर्मिनल मरम्मत में हमारी मदद की है।

यूएई के रेस्तरां में विस्फोट से एक भारतीय, एक पाकिस्तानी की मौत
यूएई की राजधानी अबू धाबी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। इस विस्फोट में 120 लोग घायल भी हुए थे, जिनमें 106 भारतीय नागरिक थे।

दैनिक समाचार पत्र खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट सोमवार को दोपहर में अबू धाबी के एक रेस्तरां में हुआ। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत होने की पुष्टि की है।

सिंगापुर : मृत्युदंड रोकने की कोशिश के लिए भारतवंशी वकीलों पर जुर्माना
देश के भारतीय मूल के दो वकीलों पर मलयेशियाई मूल के भारतवंशी नागरिक नागेंद्रन के. धर्मलिंगम की इस साल अप्रैल में फांसी की सजा रोकने की कोशिशों के चलते जुर्माना लगाया गया है। इन वकीलों को 11,27,200 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।

अपीलीय अदालत ने एम. रवि को जुर्माना राशि का 75 प्रतिशत जबकि वॉयलट नेट्टो को 25 फीसदी राशि का भुगतान करने का आदेश दिया। दरअसल, एजीसी ने पहले नागेंद्रन की सजा में देरी कराने के लिए वकीलों को 22,54,350 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था। 

आरोप है कि उन्होंने बिना किसी ठोस आधार के अर्जियां दाखिल कीं जिससे अनावश्यक खर्च हुआ। नागेंद्रन को इस साल 27 अप्रैल को चांगी जेल परिसर में फांसी दी गई। उसे 2010 में 42.72 ग्राम हेराइन की तस्करी का दोषी ठहराया गया था। नशा तस्करी करने पर सिंगापुर में फांसी की सजा दी जाती है।

मुरलीधरन ने द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में भारतवंशियों की भूमिका को सराहा
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि अमेरिका में मौजूद भारतीय समुदाय ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय एक मजबूत स्तंभ है।

मुरलीधरन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि समारोहों के दौरान समुदाय से हमारे रिश्ते और गहरे किए जाएं। यह समारोह आधुनिक देश के तौर पर अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने का मौका है।


मुरलीधरन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीयों को पूरी दुनिया से जोड़ने वाले जीते जागते पुल के समान देखते हैं। मंत्री ने अगले 25 वर्षों में भारत के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को भी साझा किया। मुरलीधरन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed