{"_id":"600176401320a83a4a384009","slug":"new-corona-variant-found-in-brazil-uk-bans-flights-from-many-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में नया कोरोना वेरिएंट मिला, ब्रिटेन ने कई देशों से उड़ानों पर लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील में नया कोरोना वेरिएंट मिला, ब्रिटेन ने कई देशों से उड़ानों पर लगाई रोक
Fri, 15 Jan 2021 04:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, लंदन
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ब्राजील में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। इसे अपने देश में फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन ने दक्षिण अमेरिका व पुर्तगाल समेत कई देशों से आनी वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ब्राजील वेरिएंट के बारे में पता चला है कि यह ब्रिटेन में मिले नए वेरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 4 बजे से उक्त देशों की उड़ानों के उतरने पर रोक लगा दी गई। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने बताया कि पुर्तगाल पर रोक इसलिए लगाई गई है, क्योंकि उसकी ब्राजील के साथ बहुत ज्यादा ट्रैवल लिंक्स हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन पहले ही जूझ रहा नए वेरिएंट से
बता दें, ब्रिटेन पहले ही अपने देश में मिले कोरोना के नए रूप से परेशान है। ऐसे में ब्राजील का वेरिएंट देश में पहुंच गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए उसने तुरत-फुरत ब्राजील व अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसदों ने जाॅनसन से की थी मांग
गुरुवार केा प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने ब्रिटिश संसद में सांसदों के साथ बैठक की थी। इसमें सांसदों ने ब्राजील में मिले नए वेरिएंट को देखते हुए उड़ानों पर पाबंदी की मांग की थी। इसके तत्काल बाद पीएम जाॅनसन ने यह फैसला किया।
विमानन उद्योग को लगेगा झटका
उड़ानों पर नई रोक से पहले ही संकट से जूझ रहे ब्रिटेन के विमानन उद्योग को और झटका लगेगा। वहां पहले से ही कई देशों की उड़ानों पर रोक के कारण संकट में है। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से पैसेंजर ट्रैफिक 2020 में घटकर 73 प्रतिशत रह गया था। दिसंबर में तो इसमें 83 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पुर्तगाल पर पाबंदी से इसमें और कमी आएगी, क्योंकि ब्रिटेन के लोग वहां छुट्टी मनाने के लिए बड़ी संख्या में जाते हैं।