फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New cases of corona virus may be reduced by 72% if the 'red light area' is closed in India: Study

भारत में सभी 'रेड लाइट एरिया' को बंद करने पर 72% घट सकते हैं कोरोना वायरस के नए मामले: अध्ययन

Sat, 16 May 2020 07:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
New cases of corona virus may be reduced by 72% if the 'red light area' is closed in India: Study
फाइल फोटो - फोटो : PTI

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन (टीका) न बन जाए तब तक भारत को सभी 'रेड लाइट एरिया' को बंद कर देना चाहिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भारत ऐसा करता है तो कोरोना वायरस के मामलों के चरम (पीक) पर पहुंचने में 17 दिनों की देरी लाई जा सकती है। इसके अलावा कोविड-19 के अनुमानित नए मामलों में 72 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन


मॉडलिंग अध्ययनों के आधार पर, अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं का कहना है कि सेक्स वर्क के इन स्थानों को बंद करने से भारत में अनुमानित कोविड-19 की मृत्यु दर में 63 फीसदी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद जब तक एक प्रभावी उपचार या वैक्सीन नहीं बन जाता, तब तक के लिए सभी रेड लाइट एरिया को बंद कर देना चाहिए, इससे भारतीयों में कोविड-19 बीमारी का खतरा बहुत हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा कि अध्ययन का निष्कर्ष भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के साथ साझा किया गया है।

उन्होंने लॉकडाउन के बाद भी रेड लाइट एरिया को बंद रखने की सरकार से सिफारिश की। वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर सरकार की तरफ से यह फैसला लिया जाता है, तो इससे 45 दिनों में 72 फीसदी कोरोना वायरस के मामलों में कमी आएगी। वहीं, कोविड-19 को चरम स्तर पर पहुंचने से 17 और दिनों तक टाला जा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस देरी से सरकार को तैयारी करने के लिए और अधिक समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस देरी से सरकार को जनता की सेहत और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उपाय करने का मौका मिलेगा।

अध्ययन में कहा गया है कि अगर लॉकडाउन के बाद रेड लाइट एरिया को बंद रखा जाता है तो शुरुआत के 60 दिनों में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 63 फीसदी तक कमी लाई जा सकती है।


वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के मुताबिक देशभर में करीब 6,37,500 यौन कर्मी हैं। इससे करीब पांच लाख ग्राहक रोजाना रेड लाइट एरिया में आते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed