फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu says possibility of assassinating Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei not been ruled out

Iran-Israel: नेतन्याहू का खामेनेई की हत्या की संभावना से इनकार नहीं, कहा- इससे युद्ध खत्म हो जाएगा

Tue, 17 Jun 2025 02:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 02:28 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर खामेनेई को निशाना बनाया जाता है, तो इससे युद्ध बढ़ेगा नहीं, बल्कि खत्म हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Netanyahu says possibility of assassinating Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei not been ruled out
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स@netanyahu

विस्तार

इस्राइल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अमेरिकी चैनल से बात करते हुए कहा कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्राइल खामेनेई को मार सकता है, तो नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल वही कर रहा है जो उसे करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर खामेनेई को निशाना बनाया भी गया, तो इससे युद्ध और नहीं बढ़ेगा, बल्कि यह खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने जब नेतन्याहू से मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की हत्या की इस्राइली योजना को वीटो कर दिया है, तो इस पर नेतन्याहू ने कहा कि इससे संघर्ष नहीं बढ़ेगा, बल्कि संघर्ष खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


हमेशा के लिए युद्ध चाहता है ईरान 
नेतन्याहू ने आगे कहा कि ईरान हमेशा के लिए युद्ध चाहता है। वह हमें परमाणु युद्ध की ओर धकेल रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम बुराई के खिलाफ खड़े होकर ही इसे रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी बातें नहीं बता सकते, लेकिन इस्राइल ने पहले ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, 'यह मूल रूप से हिटलर की परमाणु टीम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran-Israel: 'इस्राइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बहुत पीछे धकेला'; नेतन्याहू ने ट्रंप का जताया आभार

ट्रंप ने खामेनेई को मारने से किया था मना 
रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने खामेनेई को मारने की इस्राइली योजना को रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल ने अमेरिका से कहा था कि उनके पास खामेनेई को मारने का मौका है, लेकिन ट्रंप ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। 


पूरी दुनिया के लिए खतरा है ईरान 
नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने कहा था कि वह इस्राइल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला करने की योजना बना रहा है। इस पर नेतन्याहू ने कहा कि ईरान सिर्फ इस्राइल ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने अमेरिका और ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बुराई के खिलाफ खड़े होने की अहमियत समझ है।

ये भी पढ़ें: Iran Israel Row: इस्राइल का ईरान के सरकारी टीवी के दफ्तर पर हमला, स्टूडियो मलबे में बदला; कई रिपोर्टरों की मौत

इस्राइल-ईरान एक-दूसरे को दे रहे हमलों की चेतावनी
इस समय इस्राइल और ईरान एक-दूसरे को गंभीर हमलों की चेतावनी दे रहे हैं। सोमवार को चौथे दिन भी दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी रही। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार से अब तक इस्राइली हमलों में 224 ईरानी नागरिक मारे गए और 1,200 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, इस्राइल के अनुसार, ईरान की ओर से हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों में अब तक 24 इस्राइल नागरिकों की मौत हो गई और 592 लोग घायल हुए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed