{"_id":"5dae597a8ebc3e01486050f1","slug":"netanyahu-fails-to-form-new-israeli-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजराइल में नयी सरकार के गठन में नेतन्याहू फेल, विपक्षी बैनी गैंट्ज ने पेश किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजराइल में नयी सरकार के गठन में नेतन्याहू फेल, विपक्षी बैनी गैंट्ज ने पेश किया दावा
Tue, 22 Oct 2019 06:50 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल में चुनाव के एक महीने के बाद भी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नयी सरकार के गठन में सफल नहीं रहे हैं, उन्होंने खुद के असमर्थ रहने की घोषणा कर दी है। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन को सूचित किया है कि सितंबर में हुए चुनावों के बाद वे नयी सरकार बनाने में असमर्थ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘कुछ समय पहले मैंने राष्ट्रपति को सूचित किया था कि मैं सरकार बनाने की कोशिश से पीछे हट रहा हूं।’ इसके बाद नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी, पूर्व सेना प्रमुख और ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता बेनी गैंट्ज के लिए सत्ता का संभावित रास्ता खोल दिया है।
विज्ञापन
इजरायल के राष्ट्रपति रेव्यून रिव्लिन ने कहा कि वह गैंट्ज को अधिकांश सांसदों को इकट्ठा करने का मौका देंगे। राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद इजरायल में एक दशक से अधिक समय के बाद सरकार बनाने के लिए नेतन्याहू के अलावा कोई व्यक्ति दावा पेश करेगा। गेंट्ज के पास बहुमत साबित करने के लिए 28 दिन होंगे। गेंट्ज को सरकार बनाने के लिए इजरायली संसद में कम से कम 61 सदस्यों का समर्थन हासिल करना होगा। कहा जा रहा है कि, इस मामले में गैंट्ज को सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि, 17 सितंबर को हुए चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को 31 सीटें, विपक्षी दल के नेता बैनी गैंट्ज की पार्टी को 33 सीटें मिली हैं। ऐसे में अगर जल्द ही सरकार का गठन नहीं होता है, तो राष्ट्रपति की ओर से एक बार फिर चुनाव का आदेश दिया जाएगा। यानी इजरायल एक साल में तीसरी बार आम चुनाव की कगार पर खड़ा है।